एक्सप्लोरर

दिल्ली की करीब 1700 कॉलोनियां होंगी नियमित, राज्यसभा से बिल पारित

शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अप्राधिकृत कॉलोनी निवासी सम्पत्ति अधिकार मान्यता विधेयक 2019 के कानून बनने पर दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति के स्वामित्व का अधिकार मिलने पर ये कालोनियां स्वत: नियमित हो जाएंगी.

नई दिल्ली: दिल्ली की 1731 अनधिकृत कॉलोनियों (Unauthorised Colonies) को नियमित करने वाले बिल को संसद से मंजूरी मिल गई है. इन कॉलोनियों में रहने वाले लगभग नौ लाख परिवारों को संपत्ति का मालिकाना हक देने वाले राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र दिल्ली (अप्राधिकृत कॉलोनी निवासी सम्पत्ति अधिकार मान्यता) विधेयक 2019 को राज्यसभा ने बुधवार को चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया. लोकसभा इस विधेयक को पिछले सप्ताह पारित कर चुकी है.

विधेयक पर उच्च सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुये शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इसके कानून बनने पर दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति के स्वामित्व का अधिकार मिलने पर ये कालोनियां स्वत: नियमित हो जायेंगी.

पुरी ने स्पष्ट किया कि इन कालोनियों में संपत्ति के स्वामित्व के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर महिला या उसके पति/परिवार के अन्य पुरुष सदस्य के नाम से संयुक्त रूप से संपत्ति का पंजीकरण किया जायेगा. अधिकतर विपक्षी दलों ने सरकार पर राजनीतिक लाभ के मकसद से यह विधेयक लाये जाने का आरोप लगाया किंतु इसके प्रावधानों का समर्थन किया.

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बिल पर बहस के दौरान कहा कि 14 साल तक बीजेपी को दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियो की याद नहीं आई, दिल्ली सरकार ने 2015 में बिल पास करके केंद्र को भेजा तब कुछ नही किया मगर जब आज दिल्ली में चुनाव है तो 100लोगो को रजिस्ट्री देने का झुनझुना लेकर आ गए दिल्ली के लोगों को झुनझुना नहीं रजिस्ट्री चाहिए.

कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए लाए गए विधेयक को ‘‘राजनीति स्टंट’’ करार देते हुए दावा किया कि पांच साल में केंद्र सरकार ने इसकी सुध नहीं ली और दिल्ली विधानसभा के चुनाव करीब आते ही जल्दबाजी में यह विधेयक लाया गया.

क्यों GDP को लेकर मचा है हंगामा, जानिए इसके बारे में सारी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: 'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच रविशंकर प्रसाद का तंज
Live: 'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच रविशंकर प्रसाद का तंज
अंतरिक्ष से जगमगाता दिखा भारत, ISS ने साझा की रात की अद्भुत तस्वीर, देखकर आप भी कहेंगे- वाह!
अंतरिक्ष से जगमगाता दिखा भारत, ISS ने साझा की रात की अद्भुत तस्वीर, देखकर आप भी कहेंगे- वाह!
Mumbai Temperature: मुंबई में आखिर क्यों तापमान पहुंचा 40 डिग्री, क्या है इसके पीछे की वजह, एक्सपर्ट्स ने किया खुलासा
मुंबई में आखिर क्यों तापमान पहुंचा 40 डिग्री, क्या है इसके पीछे की वजह, एक्सपर्ट्स ने किया खुलासा
NCERT की किताब में न्यायपालिका पर विवादित बातों के जिम्मेदार शिक्षाविदों को सुप्रीम कोर्ट ने काम से हटाया, गैरजिम्मेदार सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी होगी सख्ती
NCERT की किताब में न्यायपालिका पर विवादित बातों के जिम्मेदार शिक्षाविदों को सुप्रीम कोर्ट ने काम से हटाया, गैरजिम्मेदार सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी होगी सख्ती

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget