एक्सप्लोरर

दिल्ली: UPI लिंक भेज कर बैंक एकाउंट खाली करने वाले दो ठग गिरफ्तार

पुलिस ने जांच में पाया कि फर्जी नाम पते पर बैंक एकाउंट खोले गए, जो कर्नाटक और यूपी के पते पर थे. जिसके बाद रकम अलवर में स्थित 2 अलग अलग बैंकों की शाखाओं में ट्रांसफर की गई. जिसके बाद पुलिस टीम अलवर गयी और फिर ग्राउंड लेवल पर जांच की.

नई दिल्ली: अगर आप ऑनलाइन बिज़नेस में हैं और अपने प्रोडक्ट को ऑनलाइन बेचते हैं तो यह खबर आपके लिए है. असल में ऑनलाइन व्यापार करने वालों को निशाना बनाने वाले कुछ ठग सक्रिय हैं, जो खुद को आर्मी से बताते हुए प्रोडक्ट खरीदने के लिए संपर्क करते हैं और फिर पेमेंट के लिए एक यूपीआई लिंक सेंड करते हैं. व्यापारी यह सोच कर उस लिंक पर क्लिक करता है कि उसे सामान की कीमत मिलेगी, लेकिन बजाए उसके खाते में पैसा आने के उसका एकाउंट पूरी तरह से खाली हो जाता है. दिल्ली पुलिस ने इस तरह की ठगी करने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है. दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं, इनका गांव मेवात क्षेत्र में आता है. इनके पास से 4 मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

क्या है मामला शाहदरा जिले के एडिशनल डीसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि विवेक सुराना ने 6 सितम्बर को शिकायत दी कि उनकी पत्नी ऑनलाइन लेडीज सूट बेचती हैं. पत्नी के फोन पर एक कॉल आया. कॉलर ने खुद को आर्मी पर्सन बताया और सूट खरीदने की इच्छा जताई. जब पेमेंट की बात आई तो उसने कहा कि वह सिर्फ यूपीआई से पेमेंट करता है, क्योंकि वह आर्मी में है. उसने एक लिंक महिला का फोन पर भेजा. जैसे ही महिला ने उस लिंक पर क्लिक करके प्रोसेस शुरू किया तो महिला के बैंक एकाउंट से 2 लाख 45 हजार 990 रुपये की रकम निकल गयी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच जिला साइबर सेल को सौंप दी.

जांच में क्या पाया पुलिस ने जांच में पाया कि फर्जी नाम पते पर बैंक एकाउंट खोले गए, जो कर्नाटक और यूपी के पते पर थे. जिसके बाद रकम अलवर में स्थित 2 अलग अलग बैंकों की शाखाओं में ट्रांसफर की गई. जिसके बाद पुलिस टीम अलवर गयी और फिर ग्राउंड लेवल पर जांच की. जिसके बाद पुलिस ने अरविंद सिंह और असमु खान को गिरफ्तार कर लिया. दोनों करीरिया गांव के रहने वाले हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है. ये लोग फर्जी बैंक एकाउंट खुलवाने के लिए लोगों का इस्तेमाल भी करते थे, जिसके बदले में उन्हें कुछ रकम भी दिया करते थे.

ये भी पढ़ें

Corona के 1 करोड़ मामले होने पर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अनियोजित लॉकडाउन से करोड़ों जिंदगियां हुईं बर्बाद

10 MLA, 1 सांसद और 1 मंत्री ने थामा BJP का दामन, अमित शाह बोले- चुनाव तक ममता अकेली रह जाएंगी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
'सरकार लगा रही गुहार, फिर भी सुनने को नहीं विपक्ष तैयार', संसद में गतिरोध पर भड़के किरेन रिजिजू
'सरकार लगा रही गुहार, फिर भी सुनने को नहीं विपक्ष तैयार', संसद में गतिरोध पर भड़के किरेन रिजिजू
जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
जम्मू-कश्मीर के IAS अधिकारी का अचानक लक्षद्वीप हुआ ट्रांसफर, जानें पूरा मामला?
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget