एक्सप्लोरर

दिल्लीः केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने 20 परिवारों को पक्के घर के कागजात सौंपे, AAP ने लगाया फर्जी रजिस्ट्री का आरोप

जहां आज केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिल्ली में 20 परिवारों को उनके पक्के घर के कागजात और कन्वेयंस डीड सौंप दिए वहीं आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया.

नई दिल्लीः दिल्ली में विधानसभा चुनावों का कभी भी एलान हो सकता है और इसके चलते पिछले कई दिनों से केंद्र सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के बीच रस्साकशी जारी है. दिल्ली में अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एलान किया गया था और आज इस कड़ी में शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी ने दिल्ली के 20 परिवारों को उनके घर की रजिस्ट्री और कन्वेयंस डीड सौंप दिए. इस बात का एलान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया और इसके बारे में ट्वीट भी किया.

अब इसको लेकर आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जहां केंद्र सरकार पर हमला बोला है वहीं आप नेता संजय सिंह ने भी इसको लेकर हरदीप पुरी को घेरने की कोशिश की है. जब हरदीप पुरी ने ट्वीट किया तो इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि 'पहले आपने कहा कलोनिया पक्की करेंगे।अब कह रहे हो कलोनियों को पक्का नहीं करेंगे। तो फिर कच्ची कलोनियों में पक्की रेजिस्ट्री कैसे हो सकती है? खेती की ज़मीन पे घर की रेजिस्ट्री कैसे हो सकती है? फ़र्ज़ी रेजिस्ट्री मत कीजिए। वोट के लिए लोगों को मत फँसाइए। कल आप ही इनकी सीलिंग करने लगोगे.'

वहीं आप नेता संजय सिंह ने भी हरदीप पुरी पर हमला बोलते हुए कहा कि वाह रे @HardeepSPuri जी आपने तो कमाल ही कर दिया 20 लोगों को काग़ज़ भी दिया तो इस शर्त के साथ MCD कभी भी उनका मकान सील कर सकती है, तोड़ सकती है, भगा सकती है अनाधिकृत कालोनी वालों के साथ एक और धोखा.

दिल्ली में विधानसभा चुनाव में अनाधिकृत कॉलोनियों का मुद्दा बेहद बड़ा रहने वाला है और केंद्र सरकार पहले ही एलान कर चुकी है कि दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा. केंद्र सरकार की तरफ से इस बारे में पहली बार ठोस कदम उठाया गया लेकिन साफ हो गया है कि इस मुद्दे पर भी केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार आमने-सामने आ चुके हैं.

अमित शाह की दो टूक, हम नागरिकता कानून से एक इंच पीछे नहीं हटेंगे, ये अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं

ममता का पीएम मोदी पर निशाना, पूछा- आप भारत के प्रधानमंत्री लेकिन हमेशा पाकिस्तान की बात क्यों करते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget