एक्सप्लोरर

मौसम: दिल्ली में पारा 42 डिग्री के पार, 5 से 6 दिन और करना पड़ेगा बारिश का इंतजार

शुक्रवार को दिल्ली में 23 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग की निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 28 जून को बारिश हो सकती है.

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से कोई राहत मिलती हुई नहीं दिख रही. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज का तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहेगा. लोगों को अभी पांच से छह दिन और मानसून का इंतेजार करना पड़ सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को तापमान ने 42.5 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू लिया जो मौसम के औसत तापमान से चार अधिक है.स्काईमेट ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 28 जून को बारिश हो सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में 28 जून को हो सकती है बारिश- स्काईमेट

पड़ोसी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में लू के चलते एनसीआर में भी लू जैसी परिस्थितियां देखीं गईं. शुक्रवार को पालम में 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग की निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 28 जून को बारिश हो सकती है.

दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण वहीं, दिल्ली में पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदूषण में फिर तेजी हो गई है, जिससे शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब हो गई. राष्ट्रीय राजधानी में 30 निगरानी स्टेशनों पर आधारित गणना के अनुसार शुक्रवार को पीएम10 या 10 माइक्रोन व्यास वाले कणों के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक 236 (खराब) रहा.

पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत में बारिश के आसार

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम अनुमानकर्ता स्काइमेट ने शुक्रवार को कहा कि अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

स्काइमेट के मुताबिक, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणपूर्व राजस्थान, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

लू की चपेट में हरियाणा-पंजाब

हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्से शुक्रवार को फिर से लू की चपेट में रहे और अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जो औसत से चार डिग्री अधिक है.

हरियाणा में नारनौल और हिसार 44.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहे, और उसके बाद 44.4 डिग्री के साथ भिवानी का स्थान रहा. पंजाब के अमृतसर शहर का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया.

लुधियाना और पटियाला शहरों के तापमान क्रमश: 40.7 और 41.6 डिग्री दर्ज किए गए. चंडीगढ़ में 40.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में लू की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद कुछ स्थानों में गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget