एक्सप्लोरर

दिल्ली: कोरोना के केस बढ़े तो छोटे स्तर का Lockdown फिर संभव, केंद्र को भेज दिया है प्रस्ताव- केजरीवाल

राजधानी दिल्ली एक बार फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ती दिख रही है.दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है.

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बेकाबू होते जा रहे हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसे लेकर खासे चिंतित हैं. आज उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली सरकार उन बाजारों को कुछ दिन के लिए बंद कर सकती है जहां नियमों का पालन नहीं हो रहा है और वो कोविड-19 के स्थानीय हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं. इसके लिए एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ये भी कहा कि दिल्ली में अगर कोरोना के मामले बढ़े तो छोटे स्तर पर लॉकडाउन के लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है. साथ ही शादी में मेहमानों की संख्या 50 तक सीमित करने पर भी विचार हो रहा है.

केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात का एलान किया है कि उन्होंने केंद्र सरकार को सिफारिश भेज दी है कि लोकल स्तर पर लॉकडाउन लगाने की अनुमति दी जाए. ऐसे बाजारों को बंद करने की सिफारिश की गई है जो सुपर स्प्रेडर का काम कर रहे हैं. इसके अलावा शादियों में फिर से 200 लोगों की जगह केवल 50 लोगों को आने की मंजूरी दी जाए ये प्रस्ताव भी एलजी को भेजा गया है. दिल्ली सरकार ने उप राज्यपाल को शादी समारोह में 200 की बजाय अब केवल 50 लोगों को ही शिरकत करने की अनुमति देने के संबंध में एक प्रस्ताव भेजा है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार, केन्द्र और सभी एजेंसियां दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति को नियंत्रति करने के लिए ‘‘दोगुना प्रयास’’ कर रही हैं. इसी कड़ी में अर्धसैनिक बलों के 75 डॉक्टर और 250 चिकित्सा सहायक भी दिल्ली आए हैं जो कोविड-19 से लड़ने के लिए मेडिकल स्टाफ की सहायता करेंगे.

दिल्ली में कोरोना की दहशत दिल्ली में अब तक कोरोना के 4,89,202 लाख केस आ चुके हैं और कुल एक्टिव केस 40,128 हैं. पिछले 24 घंटे में यहां 99 लोग मौत की गोद में समा चुके हैं. दिल्ली में कोरोना की दहशत इस कदर है कि पिछले 24 घंटे में यहां 7713 केस सामने आ चुके हैं और ये आंकड़ा बीते दिनों 8000 प्रति दिन के स्तर को पार कर गया था.

ये भी पढ़ें

कोरोना अपडेट: भारत में 82 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए, 24 घंटे में आए 30 हजार नए केस, 449 लोगों की मौत

World Corona Update: दुनियाभर में 5 करोड़ से ज्यादा केस, 24 घंटे में आए 5 लाख से ज्यादा मामले, 6000 की मौत
दिल्‍ली: कोरोना महामारी से निपटने के लिए युद्ध स्‍तर पर तैयारी, मोर्चा संभालेंगे अर्धसैनिक बलों के डॉक्‍टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, 1500 हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, 1500 हिरासत में
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोटचोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोटचोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget