एक्सप्लोरर

Delhi Service Bill: दिल्ली सेवा बिल पर इस कांग्रेस नेता ने पकड़ी पार्टी से अलग लाइन, कहा- इसका विरोध करना गलत

Delhi Service Bill: आम आदमी पार्टी दिल्ली पर केंद्र सरकार के विधेयक का विरोध कर रही है. उसने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सदस्यों को भी विरोध के लिए राजी कर लिया है.

Delhi Ordinace Bill: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (7 अगस्त) राज्यसभा में दिल्ली अध्यादेश पेश करेंगे. इस बिल का विरोध कर रही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सोमवार को अपने सदस्यों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है. इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने बिल पर पार्टी से अलग रुख अपनाए हुए हैं. एक बार फिर उन्होंने विधेयक के विरोध को गलत बताया है. ये बिल लोकसभा में पास हो चुका है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक संदीप दीक्षित ने कहा है कि ये स्पष्ट था कि बिल लोकसभा में पास होगा, क्योंकि सरकार के पास वहां बहुमत है. हालांकि, राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है, लेकिन जब ये बिल वहां पेश होगा और लोकसभा की तरह ही अगर कुछ पार्टियां इसका समर्थन करती हैं, तो ये पास हो जाएगा. उन्होंने कहा, 'मेरी राय में इस बिल का विरोध करना गलत है.'

'आप' कर रही बिल का विरोध

इसके पहले 3 अगस्त को दिल्ली सर्विस बिल लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ था. उस समय 'इंडिया' गठबंधन के सदस्यों ने विरोध में सदन से वॉकआउट किया था. दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी इस बिल का जोरदार विरोध कर रही है. अरविंद केजरीवाल ने इस बिल के विरोध पर समर्थन के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर बीजेपी विरोधी पार्टियों से मुलाकात की थी. 'आप' ने कांग्रेस को भी बिल के विरोध के लिए राजी कर लिया था.

'केजरीवाल ने गठबंधन को मूर्ख बनाया'

संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे खुद फंस गए हैं. उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी कौन होती है किसी पर निशाना लगाने वाली, वे खुद फंसे हुए हैं. उन्हें ये तक नहीं मालूम कि उनके बड़े पार्टी नेता जेल में होंगे या जेल के बाहर. उन्हें अपनी चिंता करनी चाहिए. कांग्रेस पार्टी उनके साथ केवल इस बिल के लिए है. 

संदीप दीक्षित ने ये भी कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के मूर्ख बनाया है. कांग्रेस नेता ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से दिल्ली के लोगों को बेवकूफ बनाया है, अब व गठबंधन के सदस्यों और पूरे देश को बेवकूफ बना रहे हैं."

राज्यसभा में कठिन होगी लड़ाई

लोकसभा में बहुमत के चलते सरकार ने दिल्ली सर्विस बिल आसानी से पास करा लिया लेकिन राज्यसभा में ये इतना आसान नहीं होने वाला है. आम आदमी पार्टी इस बिल का जोरदार विरोध कर रही है. साथ ही उसने इंडिया गठबंधन के सदस्यों को भी बिल का विरोध करने पर मना लिया है. उच्च सदन में इस समय 238 सांसद हैं. ऐसे में बिल को पास करने के लिए 119 सदस्यों की जरूरत होगी. वर्तमान में बीजेपी के पास 92 सांसद हैं. एनडीए के सहयोगी दलों को मिलाकर यह संख्या 103 हो जाती है. पांच मनोनीत सांसद भी हैं. मनोनीत सांसद सामान्यतया सरकार के समर्थन में ही होते हैं. वहीं, विपक्ष के 'इंडिया' गठबंधन के दलों के सांसदों की संख्या 109 है.

 राज्यसभा में जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस और नवीन पटनायक की बीजेडी के 9-9 सांसद हैं. ये दोनों पार्टियां सरकार का समर्थन कर सकती हैं. इसके साथ ही दो निर्दलीय सांसद भी हैं, जिनका समर्थन मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें

मणिपुर हिंसा, अंग्रेजों की मुखबिरी, हरियाणा दंगा... मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर पलटवार, जानें क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget