एक्सप्लोरर

दिल्ली: जहरीली धुंध के बीच आज से दोबारा खुले स्कूल, प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी

इस बीच आज से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में स्कूल भी खुल जाएंगे. गाजियाबाद जिला अधिकारी ने वायु प्रदूषण के मद्देनजर 12 तक के सभी स्कूल को सुबह 9 बजे से खोलने के आदेश दिए हैं.

दिल्ली: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य जहरीली स्मॉग और प्रदूषण की चपेट में है, बावजूद इसके आज दिल्ली-एनसीआर में स्कूल खुल गए हैं. रविवार को वायु प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ गया जिसके साथ वायु गुणवत्ता खतरनाक हो गयी.

सेंटर कंट्रोल रूम फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के अनुसार रविवार दोपहर हवा में पीएम पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और पीएम10 की सघनता क्रमश: 478 और 713 थी. लोगों ने अपनी आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की है जिससे स्थिति की गंभीरता का पता चलता है.

केंद्र द्वारा ऑपरेट की जाने वाली सफर सिस्टम फॉर एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च की पीएम2.5 की रीडिंग भी 400 से ज्यादा थी. यह भी गंभीर श्रेणी में आता है. रविवार दोपहर के आंकड़ों के मुताबिक ग़ाज़ियाबाद सबसे प्रदूषित 498, नोएडा दूसरे नंबर पर 492, रोहतक तीसरे 471, फरीदाबाद चौथे पर 468, दिल्ली और गुरुग्राम पांचवे नंबर पर 460 रहे.

दिल्ली में 14 और 15 नवंबर को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है जिससे शहर वासियों को स्मॉग से राहत मिल सकती है. स्मॉग की वजह से हवा प्रदूषित हो चुकी है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा.

इस बीच आज से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में स्कूल भी खुल गए हैं. गाजियाबाद जिला अधिकारी ने वायु प्रदूषण के मद्देनजर 12 तक के सभी स्कूल को सुबह 9 बजे से खोलने के आदेश दिए हैं. वहीं गुरुग्राम में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget