एक्सप्लोरर

दिल्ली: RSS ने शुरू की राशन की पैकिंग यूनिट, जरूरतमंदों को कर रहे हैं सप्लाई

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के संगठन सेवा भारती का कहना है कि लॉकडॉउन के अवधि तक उनकी तरफ से यह सेवा कार्य निर्बाध गति से जारी रहेगा. और जरूरतमंदों को खाने-पीने की चीजें आसानी से मिलती रहेंगी.

 

नई दिल्ली: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संगठन 'सेवा भारती' ने लॉकडाउन के दौरान फंसे गरीब जरुरतमंदों की मदद के लिए सूखे राशन की पैकिंग यूनिट शुरू की है. कोरोना संक्रमण के बाद सारे देश में लॉकडॉउन चल रहा है. ऐसे वक्त में गरीब लोगों, दिहाड़ी मजदूरों और रोज कमाने खाने वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. देश की राजधानी दिल्ली में ऐसे लाखों परिवारों को रोज भोजन और जरूरी राशन देने का काम किया जा रहा है.

सेवा भारती के हजारों स्वयंसेवक दिल्ली की गरीब बस्तियों में लोगों को राशन मुहैया कराने का काम कर रहे हैं. गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए सेवा भारती ने एक राशन की किट तैयार की है जिसे दक्षिणी दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रीज इलाके में तैयार किया जाता है. ओखला औद्योगिक क्षेत्र में सेवा भारती की इस पैकिंग यूनिट में रोज हजारों राशन के डिब्बों को तैयार किया जा रहा है. राशन के इन डिब्बों में 10 किलो आटा, 2 किलो चावल, 2 किलो दाल, 1 किलो चीनी, 1 लीटर तेल, चाय की पत्ती, गरम मसाला, हल्दी, नूडल्स और सूखे दूध के पैकट शामिल है.

खास बात यह है कि राशन के इन डिब्बों को तैयार करने वाला स्टाफ पूरी तरह से पीपीई किट को पहन कर और कोरोना संक्रमण के पूरे प्रोटोकॉल को पूरा करते हुए पैकिंग के काम में जुटा है. पैकिंग की चार टेबिलों पर काम करने वाला स्टाफ सोशल डिस्टेंस का पालन करता है और पूरी तरह से डब्ल्यूएचओ के मानकों को पूरा करते हुए काम को अंजाम देता है.

सेवा भारती की इस पैकिंग यूनिट से दिल्ली के कई इलाकों में गरीबों के घर राशन पहुंचाने का काम स्वयंसेवक कर रहे हैं. युनिट के इंचार्ज अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फैशन डिज़ाइनर सुकेत धीर ने बताया कि यहां पैक होने वाले डिब्बों को दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में ले जाने के लिए स्वयंसेवकों की टोलियां लगी हुई है, जिन्हें यहां से राशन के डिब्बे दिए जाते हैं. इस यूनिट से अभी तक 50 हजार राशन के डिब्बों की आपूर्ति गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच की जा चुकी है.

सुकेत धीर ने बताया कि इस सेवा कार्य के लिए एक डिब्बे की लागत 1100.00 रुपये आती है. अगर कोई स्वैच्छिक संगठन, धार्मिक संगठन या कोई व्यक्ति व्यक्तिगत तौर पर इसके लिए दान राशि देना चाहते हैं,तो सेवा भारती उसे स्वीकार करती है. कोई भी संगठन अथवा व्यक्ति 1 डिब्बे से लेकर 1000 डिब्बों तक की राशि दे सकता है. संकट की इस घड़ी में सेवा भारती द्वारा तैयार कराए जा रहे राशन के इन डिब्बों से लाखों परिवारों के घर में चूल्हा चल रहा है और उन्हें दो वक्त की रोटी मिल रही है.

MP: भोपाल CMHO के जज्बे की सीएम शिवराज ने जमकर की थी तारीफ, अब हुआ ट्रांसफर PM मोदी ने कोविड-19 पर राजनीतिक दलों के नेताओं से की चर्चा, दिए लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला
चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया
चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया
SIR पर असदुद्दीन ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
SIR पर ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget