एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में 7745 नए केस

शुक्रवार को दिल्ली में पहली बार कोरोना के 7000 से अधिक केस सामने आए. शनिवार को शहर में बीते चार महीने में सबसे अधिक 79 रोगियों की मौत हुई.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में उछाल देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 7745 नए केस सामने आए हैं. ये एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है. इस वायरस की वजह से 77 और लोगों की मौत हुई है. हालांकि इलाज के बाद रविवार को 6069 लोग रिकवर भी हुए हैं. दिल्ली सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन में ये आंकड़े सामने आए हैं.

नए मामलों के सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 4 लाख 38 हजार 529 हो गए हैं. इसमें से इलाज के बाद 3 लाख 89 हजार 683 रिकवर हो चुके हैं और अब तक कुल 6989 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 41 हजार 857 है.

उधर रविवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि राजधानी में कोविड-19 का तीसरा दौर चरम पर है और मामलों की संख्या देखकर लगता है कि यह अब तक का सबसे बुरा चरण है. मंत्री ने कहा कि सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी है, लेकिन होटलों और बैंक्वेट हॉल की सेवाएं लेने की अभी कोई योजना नहीं है.

त्योहारी मौसम और बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है. शुक्रवार को दिल्ली में पहली बार कोविड-19 के 7,000 से अधिक मामले सामने आए. शनिवार को शहर में बीते चार महीने में सबसे अधिक 79 रोगियों की मौत हुई. राजस्थान के डूरंगपुर की आधिकारिक यात्रा पर आए सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोविड-19 का पहला चरण 23 जून जबकि दूसरा दौर 17 सितंबर के आसपास चरम पर पहुंचा था.

पराली जलाने के बीच की दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में, जल्द राहत के आसार नहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget