एक्सप्लोरर

दिल्ली: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 500 से कम नए केस, सात महीने से अधिक समय में एक दिन में सबसे कम मामले

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट करते हुए कहा कि पिछले 11 दिनों से कोरोना के संक्रमण की दर एक फीसदी से नीचे बनी हुई है. उन्होंने कहा कि तीसरी लहर कम हो रही है लेकिन इसके बावजूद भी हमें सावधान रहने की जररूत है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 494 नए मामले सामने आये. ये सात महीने से अधिक समय में एक दिन में सामने आने वाले सबसे कम नये मामले हैं. वहीं 14 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई. संक्रमण की दर में शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 0.73 प्रतिशत बनी रही. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. उनके मुताबिक, शनिवार के आंकड़ों से दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6.26 लाख से अधिक हो गई. वहीं मृतक संख्या बढ़कर 10,561 हो गई.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट किया कि संक्रमण की दर पिछले 11 दिनों से एक फीसदी से नीचे बनी हुई है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पहली बार 7 महीनों में (17 मई से) 500 से कम नये मामले सामने आये हैं. संक्रमण की दर कम होकर 0.73 फीसदी हो गई है जो 7 नवंबर को 15.26 फीसदी थी. संक्रमण की दर पिछले 11 दिनों से एक फीसदी से कम है. इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कम होकर 5,342 हो गई है जो 13 नवंबर को 44456 थी. तीसरी लहर कम हो रही है लेकिन इसके बावजूद सावधान रहें और सभी सावधानियां बरतें.’’

21-23 दिसंबर से रोजाना सामने आने वाले मामलों की संख्या 1000 से नीचे है. 21 दिसंबर को 803 नये मामले सामने आए थे, 22 दिसंबर को 939 और 23 दिसंबर को 871 नये मामले सामने आये थे. हालांकि, 24 दिसंबर को 1,063 नये मामले सामने आये थे, फिर 25 दिसंबर को यह संख्या कम होकर 758 और फिर 26 दिसंबर को 655 हो गई थी. 27 दिसंबर को 757 मामले सामने आये थे, जबकि 28 दिसंबर को एक दिन में सामने आने वाले नये मामलों की संख्या 564 थी, जो पिछले पांच महीनों में सबसे कम थी.

29 और 30 दिसंबर को दिल्ली में क्रमशः 703 और 677 मामले सामने आये थे. 31 दिसंबर को, 574 मामले और 2021 के पहले दिन 585 नये मामले सामने आये थे. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अपडेटेड बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के 494 नये मामले एक दिन पहले की गई 67,364 जांच से सामने आये जिनमें 39,591 आरटी-पीसीआर जांच और 27,773 रैपिड एंटीजन जांच शामिल थे. 17 अगस्त को दिल्ली में 787 और 16 अगस्त को 652 नये मामले सामने आये थे. शनिवार को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कम होकर 5,342 रह गई जो कि एक दिन पहले 5,358 थी. बुलेटिन ने कहा गया है कि कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,26448 हो गई है.

भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33 हुई, ब्रिटेन से गुजरात लौटे 4 लोग पॉजिटिव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने का खतरा'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने का खतरा'
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget