एक्सप्लोरर

'दिल्ली में एक्यूआई 999 पहुंचने की बात गलत, हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश', अमित मालवीय ने हवा के जहरीले होने के दावे पर उठाया सवाल

Delhi Pollution News: दिल्ली में प्रदूषण की वजह से एक बार फिर से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. इस बीच दावा किया गया है दिल्ली में एक्यूआई 999 तक पहुंच गया.

Delhi Pollution: दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और इनसे सटे इलाकों में सोमवार (13 नवंबर) सुबह स्मॉग या कहें सफेद धुंध दिखाई दी. दिवाली के त्योहार के चलते रात के वक्त लोगों ने खूब पटाखे जलाए. सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है. इस बीच कई पत्रकारों और लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि एक्यूआई 999 तक पहुंच गया. इस बीच बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इन दावों पर सवाल उठाया है. उन्होंने इस आंकड़ों को झूठा बताया. 

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली में दिवाली से पहले और बाद में एक्यूआई काबू में रहा है. इसमें कोई बड़ी गिरावट नहीं देखी गई है. पत्रकारों सहित कुछ लोग फर्जी डेटा सर्कुलेट कर रहे हैं, जिसमें दिल्ली के कुछ हिस्सों में एक्यूआई 999 होने का दावा किया गया है. इसके लिए पटाखों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. वे जानबूझकर हिंदुओं को बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं.'

सुप्रीम कोर्ट ने लगाया था पटाखों पर बैन

सोमवार सुबह से ही दिल्ली भर में सड़कों पर घनी धुंध छाई हुई दिखाई दे रही है. इसकी वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है. लोग कुछ सौ मीटर से आगे नहीं देख पा रहे हैं. दिवाली से पहले दिल्ली में एक्यूआई खराब होने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई थी. अदालत ने कहा था कि पटाखे जलाने पर बैन लगाने वाला उसका आदेश सिर्फ दिल्ली-एनसीआर पर ही नहीं बल्कि पूरे देश पर लागू है. हालांकि, इसका कोई असर देखने को नहीं मिला. 

रविवार की सुबह दिल्ली में दिवाली के दिन आठ साल में सबसे अच्छी एयर क्वालिटी रिकॉर्ड की गई. रविवार को साफ आसमान और खिली हुई धूप देखने को मिली. सुबह 7 बजे दिल्ली में एक्यूआई 202 रिकॉर्ड किया गया. पिछले तीन हफ्ते में ये एक्यूआई सबसे अच्छा रहा. हालांकि, रविवार रात हुई आतिशबाजी और पटाखे फोड़े जाने के बाद सुबह में एक्यूआई एक बार फिर से खराब हो गया है. 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के पटाखों पर बैन के आदेश की अनदेखी, चेन्नई में 581 लोगों के खिलाफ FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget