एक्सप्लोरर

दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची, शनिवार तक राहत की उम्मीद

प्रदूषण से शनिवार तक राहत मिलने की उम्मीद है. स्काईमेट वेदर ने कहा कि 25 और 26 नवंबर को अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. ऐसे में प्रदूषक तत्व हट जाएंगे. एयर क्वालिटी शुक्रवार को बेहद खराब श्रेणी में बनी रह सकती है.

नई दिल्ली: हवा की गति कम होने और ह्यूमिडिटी का स्तर अधिक होने की वजह से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई. अगले 24 घंटे में प्रदूषण से हालात और बिगड़ सकते हैं हालांकि शनिवार तक कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 361 था.

रोहिणी में एक्यूआई 410, आनंद विहार में 413, नेहरू नगर में 403 और बवाना में 404 था. यहां प्रदूषण गंभीर श्रेणी में रहा. एनसीआर क्षेत्रों में भी एक्यूआई गंभीर और बहुत खराब श्रेणी में रहा. गाजियाबाद में यह 412, ग्रेटर नोएडा में 395, नोएडा में 394 दर्ज किया गया. 201 से लेकर 300 के बीच एक्यूआई को 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी का माना जाता है.

27 साल के लड़के के इस आइडिया ने जीत लिया रतन टाटा का दिल, दिया साथ काम करने का ऑफर

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा की गति धीमी रहने और ह्यूमिडिटी के उच्च स्तर के कारण सुबह के वक्त प्रदूषकों के बिखराव में कमी आई, यही प्रदूषण का कारण बना. मौसम विभाग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि वायु गुणवत्ता गुरुवार और शुक्रवार को बेहद खराब श्रेणी में बनी रह सकती है.

निजी मौसम विज्ञान संस्था स्काईमेट वेदर ने कहा कि 23 नवंबर से हल्की हवा चल सकती है जिससे कुछ राहत मिलेगी लेकिन यह भी अस्थायी होगी क्योंकि 25 नवंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जिससे हवा की गति फिर मंदी पड़ सकती है. उन्होंने कहा, ‘‘25 और 26 नवंबर को अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. ऐसा होता है तो प्रदूषक तत्व हट जाएंगे.’’

रैली में अमित शाह ने पूछा- राम मंदिर बनना चाहिए? लोगों ने कहा- हां, तो बोले- कांग्रेस नहीं चाहती

सरकारी वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था सफर ने बताया कि शनिवार को हवा की गति बढ़ने की उम्मीद है जिससे प्रदूषक तत्व छितरा जाएंगे और प्रदूषण से राहत मिल सकती है. इस बीच न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है. सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 89 फीसदी था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget