एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने हथियार, विस्फोटक के साथ 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

आतंकी दिल्ली का माहौल खराब कर पाते उससे पहले ही मुस्तैद दिल्ली पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि हाल ही में दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया था.

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं. आतंकी दिल्ली में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे. तीनों आतंकी जम्मू कश्मीर इस्लामिक स्टेट यानी आईएसजेके के हैं.

आईएसजेके के पकड़े गए तीनों आतंकियों की पहचान हो गई है और इनके नाम ताहिर अली खान, हैरिस मुश्ताक खान और आसिफ सुहैल नदफ हैं. इन तीनों से पूछताछ की जा रही है और इनके पास से बरामद हथियारों और विस्फोटकों की भी जांच हो रही है.

दिल्ली में आतंकी हमले का इरादा लेकर आए जम्मू कश्मीर इस्लामिक स्टेट के इन आतंकियों के पास जो हथियार बरामद किए गए हैं, बताया जा रहा है कि उसमें ग्रेनेड भी हैं. आतंकी दिल्ली का माहौल खराब कर पाते उससे पहले ही मुस्तैद दिल्ली पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि हाल ही में दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया था.

गत 14-15 नवंबर को ही राजधानी दिल्ली में किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए जैश ए मोहम्मद के आतंकियों के सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया गया था. इसमें कहा गया था कि पंजाब से पाक समर्थित आतंकी दिल्ली जा सकते हैं. जगह-जगह पोस्टर भी चिपकाए गए थे कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के 6-7 आतंकी राजधानी दिल्ली में हमला करने की फिराक में हैं. इनके पंजाब के फिरोजपुर इलाके में होने का इनपुट मिला था. इसके बाद पुलिस और खुफिया तंत्र को अलर्ट किया गया.

देश में आतंकी हमले का अलर्ट, राजधानी दिल्ली में हमला कर सकते हैं जैश के 6-7 आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं’, नए वीडियो संदेश में बोले PM मोदी
‘गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं’, नए वीडियो संदेश में बोले PM मोदी
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
‘कॉमर्शियल जहाज को निशाना न बनाएं’, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को समझा दिया
‘कॉमर्शियल जहाज पर बंद करें अटैक’, जयशंकर का ईरान के विदेश मंत्री को फोन
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget