एक्सप्लोरर

स्टील की लाठियों पर दिल्ली पुलिस ने दी सफाई, कहा- ऐसा कोई आदेश नहीं दिया, न ही कोई ऐसी योजना

पुलिसकर्मियों के कल स्टील की लाठियों के साथ फोटो सामने के बाद आज दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है. दिल्ली पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि पुलिस ने ऐसा कोई आदेश नहीं जारी किया था. एक लोकल ऑफिसर ने सीनियर अधिकारियों की अनुमति के बिना ऐसा किया था और पता चलते ही इन लाठियों को वापस ले लिया गया था.

नई दिल्ली: दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे किसान विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई बार दिखाई देने वाली तलवारों से बचने के लिए स्टील की लाठियों और आर्म गार्ड्स से लैस पुलिसकर्मियों की तस्वीरों के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने ऐसे किसी भी आदेश से इनकार किया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि तस्वीरों में पुलिसकर्मी दिल्ली के ही थे लेकिन उन्होंने खुद ही यह पहल की है. स्टील की लाठियों के रखने के किसी भी औपचारिक आदेश से पुलिस ने इनकार किया. सूत्रों के अनुसार, शाहदरा से आई यूनिट को स्पष्टीकरण देने के लिए भी कहा गया है.

स्टील की लाठियों के लिए सीनियर अधिकारियों से नहीं ली गई थी अनुमति दिल्ली पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि "फोटो शाहदरा जिले के थे. एक लोकल ऑफिसर ने बिना सीनियर ऑफिसर्स की अप्रूवल के इन लाठियों के बारे पुलिसकर्मियों को कहा था." "जैसे ही सीनियर अधिकारियों को पता चला, इन्हें वापस ले लिया गया. पुलिसकर्मियों को स्टील लाठियां प्रोवाइड करवाने की कोई योजना नहीं है."

तलवार से घायल हुआ था पुलिस अधिकारी गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों और एक ग्रुप के बीच हुए झगड़े के दौरान तलवार से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था. दिल्ली पुलिस के अनुसार, ग्रुप के टेंट में घुसने के दौरान एक व्यक्ति ने ग्रुप पर तलवार से हमला कर दिया था. इस दौरान पुलिस अधिकारी प्रदीप पालीवाल बीच-बचाव करते हुए तलवार से घायल हो गए थे.  इसके बाद सोमवार को स्टील की लाठियों और आर्म गार्ड्स से लैस पुलिसकर्मियों के एक ग्रुप की तस्वीरें सामने आई थी. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस को स्पष्टीकरण देना पड़ा है. यह भी पढ़ें दिल्ली बॉर्डर पर बाड़ेबंदी को लेकर राहुल-प्रियंका का सवाल- 'प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध? Budget 2021: जानिए दिल्ली में दो महीने से आंदोलन कर रहे किसानों को बजट में क्या मिला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget