एक्सप्लोरर

Delhi Ordinance: अरविंद केजरीवाल के समर्थन को लेकर कांग्रेस एकमत नहीं? मल्लिकार्जुन खरगे ने वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई

Delhi Congress: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है.

Arvind Kejriwal Rahul Gandhi Meeting: दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल केंद्र के अध्यादेश पर समर्थन के लिए विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से भी मिलने का समय मांगा है. इसी पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार (29 मई) सुबह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस (Delhi Congress) के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है. 

दिल्ली कांग्रेस के ज्यादातर नेता अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने के खिलाफ हैं जबकि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व विपक्षी एकता के मद्देनजर केजरीवाल को साथ रखना चाहता है. मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली कांग्रेस के नौ नेताओं को बैठक के लिए बुलाया है. मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद रह सकते हैं. 

पंजाब कांग्रेस के नेताओं से भी करेंगे चर्चा

इस बैठक के लिए दिल्ली कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, जेपी अग्रवाल, अजय माकन, सुभाष चोपड़ा, मनीष चतरथ, देवेंद्र यादव, अरविंदर सिंह लवली, हारून यूसुफ को बुलाया गया है. अरविंद केजरीवाल के मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को पंजाब कांग्रेस के नेताओं से भी चर्चा करेंगे. 

केंद्र ने जारी किया था अध्यादेश

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 19 मई को दानिक्स कैडर के ग्रुप-ए अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण गठित करने के उद्देश्य से एक अध्यादेश जारी किया था. जिसे दिल्ली की सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बताया है. ये अध्यादेश जारी किए जाने से एक सप्ताह पहले ही कोर्ट ने दिल्ली में पुलिस, कानून-व्यवस्था और भूमि को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली सरकार को सौंप दिया था. 

अरविंद केजरीवाल ने मांगा कांग्रेस का समर्थन

केंद्र सरकार इस अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल विपक्षी नेताओं का समर्थन मांग रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सपोर्ट मांगते हुए ट्वीट किया था कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी और राहुल गांधी जी से बीजेपी सरकार के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक अध्यादेश के खिलाफ संसद में कांग्रेस का समर्थन हासिल करने और संघीय ढांचे पर हमले और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुलाकात का वक्त मांगा है. 

ये भी पढ़ें- 

Delhi Ordinance: सीएम अरविंद केजरीवाल ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR से की मुलाकात, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगा समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?
‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?
ओडिशा के गंजाम में 'दंड नाच' के दौरान झड़प, दो दलों में मामूली बहस के बाद हिंसक हुई घटना
ओडिशा के गंजाम में 'दंड नाच' के दौरान झड़प, दो दलों में मामूली बहस के बाद हिंसक हुई घटना
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा ग्लोबल ट्रैवल हब, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा ग्लोबल ट्रैवल हब, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव
West Bengal Elections 2026: UCC, सीमा सुरक्षा और घुसपैठ... बंगाल चुनाव जीतने के बाद क्या है BJP का प्लान? अमित शाह ने संकल्प पत्र का किया ऐलान
UCC, सीमा सुरक्षा और घुसपैठ... बंगाल चुनाव जीतने के बाद क्या है BJP का प्लान? अमित शाह का संकल्प पत्र में ऐलान

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget