एक्सप्लोरर

दिल्ली: अब गूगल मैप पर मिलेगी बसों की लाइव लोकेशन, बस स्टॉप पर नहीं करना होगा लंबा इंतज़ार

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली में लोगों को एक सुलभ, स्मार्ट और टिकाऊ पब्लिक ट्रांसपोर्ट मुहैया कराने में मदद मिलेगी.

नई दिल्लीः दिल्ली में बस यात्रा को अधिक सुगम बनाने के लिए और यात्रियों के लिए बसों के प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने गूगल मैप के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट ट्रांजिट सिस्टम को जोड़ दिया है. इस पहल से अब गूगल मैप पर दिल्ली की डीटीसी और कलस्टर बसों की रियल टाइम लोकेशन मिल सकेगी. गूगल मैप पर ही यात्री को बसों के रियल टाइम में रुट, उस रुट में सभी बस स्टॉप, अराइवल और डिपार्चर का समय भी पता चल सकेगा ताकि लोग आखिरी मिनट तक अपनी यात्रा की योजना बना सकें.

दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गूगल के साथ मिलकर आज इस योजना को लांच किया. अब तक गूगल मैप में जो बसों की सूचना दी जाती थी वो शिड्यूल के हिसाब से होती थी लेकिन अब ये सूचना रियल टाइम के हिसाब से दी जायेगी.

कैसे इस्तेमाल करें-

- अपने गूगल या आईओएस डिवाइस पर गूगल मैप एप्लिकेशन खोलें

- अपना डेस्टिनेशन फिल करें और ‘गो’ आइकन टैप करें. या फिर ‘गो’ आइकन टैप करें और सोर्स और डेस्टिनेशन स्थान फिल करें.

- अगर डेस्टिनेशन पहले से चयनित नहीं है, तो हरे या लाल रंग में हाइलाइट किए गए समय, बस संख्या, मार्ग और रियल टाइम अराइवल की जानकारी देखने के लिए ‘ट्रांजिट’ आइकन पर टैप करें.

- चुने हुए रुट को टैप करने से आप रुट के स्टॉप के बारे में अधिक जानकारी देख सकते हैं

- आने वाली सभी बसों की सूची देखने के लिए बस स्टॉप पर टैप करें, जहां रीयल-टाइम जानकारी बताई जाती है

दिल्ली सरकार का कहना है कि एक बार इस परियोजना के शुरू हो जाने के बाद दिल्ली की बसों के खड़े हुए और चलते हुए रुट की लोकेशन वास्तविक समय में यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी. यात्री को सभी रुट और बस स्टॉप, सभी बसों के अराइवल और डिपार्चर का समय रियल टाइम में मिल जाएगा. यहां तक कि बस नंबरों के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी. बस के आने में हो रही देरी या समय से पहले पहुँचने को भीप अपडेट करेगा जिससे वेटिंग टाइम कम होगा और बस स्टॉप पर भीड़ भी कम होगी. यह सुविधा हिंदी में भी उपलब्ध है और यात्री गूगल मैप सेटिंग में या डिवाइस भाषा सेटिंग में भी भाषा बदल सकते हैं.

गूगल मैप्स से आज हुई साझेदारी के साथ दिल्ली विश्व के उन शहरों की लीग में शामिल हो गई है, जो सार्वजनिक परिवहन की बिना किसी बाधा के रियल टाइम जानकारी प्रदान करता है, ताकि लोग आखिरी मिनट तक अपनी यात्रा की योजना बना सकें. कैलाश गहलोत ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि गूगल की मदद से कई अन्य ट्रांजिट एप को परिवहन विभाग के ओपन डेटा पोर्टल में टैप करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को सभी के लिए डिफॉल्ट विकल्प बनाने के लिए समाधान भी बनेगा.

दिल्ली सरकार का कहना है कि गूगल के साथ इस साझेदारी से दिल्ली सरकार ने दिल्ली में एक स्मार्ट और यात्रियों के अनुकूल मल्टी-मॉडल ट्रांजिट प्लानर बनाने की परिकल्पना की है. इससे पहले 2018 में दिल्ली सरकार ने सभी बस स्टॉप, रूट मैप, टाइम टेबल के जीपीएस फीड सहित रियल टाइम डेटा लोगों तक पहुँचाने के लिए इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी-डी) के तकनीकी सहयोग से ओपन ट्रांजिट डेटा विकसित और पब्लिश किया था.

आज काशी जाएंगे पीएम मोदी, 1500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जानें पांच घंटे का पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget