एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश, जानें मौसम का हाल

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार (16 अक्टूबर) रात कई जगहों पर तेज बारिश हुई है. आईएमडी ने देशभर के मौसम का हाल बताया है.

Delhi NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सोमवार (16 अक्टूबर) रात कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई. न्यूज एजेंसी एएनआई ने मोतीबाग इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है, जिसमें तेज बारिश होती दिख रही है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास तेज हवाएं चलीं. इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था कि सोमवार को दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में रहा.

मौसम विभाग (IMD) ने दिन के दौरान दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया था. मौसम में हुए परिवर्तन के चलते दिल्ली-एनसीआर में ठंड महसूस हुई.

दिल्ली में बारिश का वीडियो

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी. पंजाब और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई गई थी. वहीं, केरल और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई थी.

48 घंटों में इन क्षेत्रों से मानसून वापसी की संभावना

सोमवार दोपहर को भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 48 घंटों में बिहार के शेष हिस्सों, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वोत्तर के सभी राज्यों और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी की संभावना है. 

कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में 17 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं, तमिलनाडु और केरल में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. उसके बाद बारिश में कमी देखी जाएगी. 17 और 18 अक्टूबर को अंडमान-निकोबार में बारिश की संभावना जाताई गई है.

विभाग की ओर से बताया गया कि 17 अक्टूबर को पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में थंडर स्टॉर्म देखे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में फिर सियासी हलचल! सामने आया शरद पवार का पुराना लेटर, जानें छगन भुजबल से इसका कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget