एक्सप्लोरर

दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है बारिश, उत्तर भारत में सामान्य रहेगा तापमान

मौसम विभाग ने दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में 12 से 13 जून को बारिश की संभावना जताई है. यहां हल्की बारिश होने से बढ़ रहे तापमान से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है.

नई दिल्लीः मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है. इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी महाराष्ट्र, गोवा और ओडिशा जैसे राज्यों की तरफ बढ़ा है. क्षेत्रीय मौसम कार्यालयों ने 12 से 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश और पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान जताया है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आर्द्रता का स्तर 47 से 82 प्रतिशत के बीच बना रहा.

राजधानी का हाल

मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है. अधिकारी ने बताया कि 15 जून तक राजधानी में लू नहीं चलने की उम्मीद है. राजस्थान के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई और सभी प्रमुख स्थानों पर अधिकतम तापमान औसतन सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

राजस्थान में गर्मी से राहत

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में 28.6 मिलीमीटर बारिश, पाली में 17 मिलीमीटर, कोटा में 13.2 मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ में 10 मिलीमीटर, अजमेर-भीलवाड़ा में 2.6-2.6 मिलीमीटर, डबोक में दो मिलीमीटर, वनस्थली में 1.2 मिलीमीटर और बूंदी में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं गुरुवार की सुबह से शाम तक चूरू में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

पंजाब और हरियाणा में बढ़ी गर्मी

पंजाब और हरियाणा में, अधिकतम तापमान कई स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जबकि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा में अंबाला में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, जबकि हिसार में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. पंजाब के लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उत्तर प्रदेश में दिखा गर्मी का प्रकोप

उत्तर प्रदेश में, कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा, जबकि आगरा सबसे गर्म रहा जहां तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंच गया. इलाहाबाद में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि झांसी में 41.3 डिग्री और वाराणसी में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लखनऊ में मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी है. इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून अधिक अनुकूल परिस्थितियों के कारण और कई अन्य राज्यों की ओर बढ़ा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इसके प्रभाव के चलते शुक्रवार को गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः

उत्तर प्रदेश: 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में आज इलाहाबाद हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला

कोरोना संकट: मनोरंजन कर विभाग ने नोएडा के होटलों और मॉल्स का किया निरीक्षण, सुरक्षा उपायों पर दिए सुझाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों के मेंटेनेंस का बढ़ा खर्च
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों का बढ़ा खर्च
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला, कहा- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget