एक्सप्लोरर

दिल्ली के बदरपुर इलाके में कत्ल की वारदात CCTV में कैद, शादी में हुआ झगड़ा इस तरह बना हत्या की वजह- जानें क्या है पूरा मामला

Delhi Crime News: दिल्ली में आए दिन आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामले में तीन लोगों ने मिलकर केशव नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी.

Delhi Murder Case: दिल्ली के बदरपुर इलाके में शादी समारोह के दौरान दो युवकों में किसी मामूली बात पर झगड़ा हो गया. इसी बात पर गुस्साए एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों कोहिनूर उर्फ चवन्नी और विक्की उर्फ रितिक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन दोनों ने और उनके साथ एक नाबालिग ने मिलकर 20 दिसंबर की रात बदरपुर इलाके में केशव नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. वारदात से दो दिन पहले कोहिनूर उर्फ चवन्नी का केशव के साथ एक शादी समारोह में झगड़ा हुआ था. 

20 दिसंबर की रात करीब 8 बजे दिल्ली पुलिस को बदरपुर इलाके से फोन आया. कॉलर ने कहा कि एक युवक को कुछ लोग चाकू मारकर फरार हो गए हैं. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो पता लगा कि घायल को आसपास के लोग एम्स लेकर गए हैं, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश को लेकर 30 वर्षीय केशव की हत्या कर दी गई. 

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात 

जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को वारदात का एक सीसीटीवी मिल गया. सीसीटीवी में तीन युवक केशव को चाकू मारते हुए नजर आ रहे थे. वीडियो में दिख रहा था कि एक युवक ने केशव को पकड़ा हुआ था, जबकि एक चाकू से और दूसरा धारदार हथियार से उस पर लगातार वार कर रहा है. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने दो युवकों की पहचान कर ली. उनकी पहचान कोहिनूर उर्फ चवन्नी और विकी के रूप में हुई. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इन दोनों को बदरपुर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.  

केशव को सबक सिखाने की साजिश

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 18 दिसंबर की शाम एक शादी समारोह में केशव की कोहिनूर के साथ लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद केशव ने अपने साथियों के साथ कोहिनूर की पिटाई भी कर दी थी. इसके बाद कोहिनूर में केशव को सबक सिखाने की साजिश रची और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर 20 दिसंबर की रात केशव की हत्या कर दी. जांच में पुलिस को पता लगा है कि केशव का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. अलग-अलग थानों में केशव के खिलाफ चार लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने जमानत याचिका को लिया वापस, जानें वकील ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
Embed widget