एक्सप्लोरर

Delhi Murder Case: तीन दिनों तक हत्या का प्लान बनाता रहा साहिल, पुलिस की जांच में हुए कई खुलासे

Delhi Murder News: पुलिस के अनुसार, साहिल और नाबालिग लड़की बीते दो सालों से रिश्ते में थे. बीते महीने दोनों ने मिलना बंद कर दिया था. हालांकि, मृतका के परिजनों ने साहिल के साथ रिश्तों को नकार दिया है.

Delhi Murder: दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में रविवार (28 मई) को हुई नाबालिग लड़की की हत्या की साजिश तीन दिन में बनाई गई थी. आरोपी साहिल ने 25 मई को नाबालिग लड़की के साथ हुई एक बहस के बाद दिल्ली हत्याकांड को अंजाम दिया था. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि ये जुनून में की गई हत्या नहीं थी, बल्कि एक पहले से तय किया गया मर्डर था.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल रविवार की दोपहर नाबालिग लड़की पर नजर रखे थे. जहां उस लड़की की दोस्त रहती है, वो उसी जगह इंतजार कर रहा था. जैसे ही लड़की नजर आई, आरोपी साहिल ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया. 

कब खरीदा हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू?
दिल्ली पुलिस के अनुसार, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू साहिल ने हरिद्वार से खरीदा था. हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि उसने चाकू कब और कहां खरीदा था. पुलिस ने बताया कि ये प्री-प्लांड मर्डर था और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हम मजबूत मामला तैयार कर रहे हैं.

कहां छिपाया था चाकू?
साहिल ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद उसने रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास चाकू को फेंक दिया था और आनंद विहार के लिए मेट्रो ली थी. इसके बाद वह यूपी के बुलंदशहर में अपनी बुआ के घर चला गया था. उसे 29 मई को वहां से गिरफ्तार किया गया. 30 मई को कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया.

हालांकि, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू अभी तक पुलिस को नहीं मिला है. दिल्ली पुलिस ने साहिल के फोन को जरूर जब्त कर लिया है और हत्या के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने साहिल और नाबालिग लड़की के बीच हुई बातचीत पर भी नजर बना रखी है.

क्या मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है?
पुलिस के अनुसार, साहिल और नाबालिग लड़की बीते दो सालों से रिश्ते में थे. बीते महीने दोनों ने मिलना बंद कर दिया था. हालांकि, मृतका के परिजनों ने साहिल के साथ रिश्तों को नकार दिया है. एक अन्य जांच अधिकारी के मुताबिक, दो साल पहले दोनों की मुलाकात शाहबाद डेरी में हुई थी और उनके बीच दोस्ती हो गई थी.

उन्होंने बताया कि उसी इलाके में रहने वाली लड़की की दोस्त के घर पर उनकी कई मुलाकातें भी हुई थीं. कुछ समय पहले लड़की ने साहिल के साथ अपने रिश्ते खत्म कर लिए थे और उसी इलाके के एक अन्य शख्स के साथ दोस्ती कर ली थी. पुलिस के मुताबिक, साहिल को ये बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने 25 मई को लड़की के साथ गाली-गलौज भी की थी.

लड़की के दोस्तों ने कथित तौर पर साहिल को पीटने की धमकी दी थी. जिसके बाद इन तीन दिनों में ही साहिल ने नाबालिग लड़की की हत्या का प्लान बनाया. पुलिस के अनुसार, 28 मई को लड़की एक दोस्त के घर पर बर्थडे में शामिल होने गई थी. वो तैयार होने के लिए एक पब्लिक टॉयलेट में गई थी. जैसे ही लड़की बाहर निकली साहिल ने उसकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें:

DelhI Murder Case: 'बड़ा बदमाश हो रहा है तू...', हत्या से पहले साहिल से हुई बातचीत में नाबालिग लड़की ने भेजी थी वॉइस नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget