एक्सप्लोरर

Railway News: दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा की दूरी 12 घंटे में होगी तय, रेलवे जल्द ही ऐसे बनाएगा संभव  

दिल्ली -हावड़ा और दिल्ली -मुंबई के बीच की दूरी जल्द ही सिर्फ 12 घंटे करने पूरी की जा सकेगी. रेलवे इस पर काम शुरू करने जा रहा है. इसके लिए ट्रेनों की स्पीड भी 160 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाई जाएगी.

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे दिल्ली और हावड़ा और दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा के समय को घटाकर सिर्फ 12 घंटे करने के लिए काम शुरू करने जा रहा है. इसके लिए ट्रेनों की स्पीड अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाई जाएगी. इस प्रोजेक्ट के लिए कैबिनेट की मंजूरी दो साल पहले दी गई थी और अब ग्राउंड वर्क शुरू किया जा रहा है. दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रेलवे के सबसे व्यस्त रूट में से हैं.

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग 1380 किमी लंबा है जबकि दिल्ली और हावड़ा के बीच की दूरी 1490 किमी है. 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को हकीकत बनाने का सबसे महत्वपूर्ण पहलू पूरे रूट पर फेंसिंग करना है. रेलवे,दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा मार्गों के पूरे स्ट्रेच के लिए ट्रैक के दोनों किनारों पर फेंसिंग करेगा. यह कार्य इस बात को सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के दौरान कोई ट्रैक क्रॉस न करे.
 
इस रूट की पटरियों को बदला जाएगा
रेलवे ने सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने के लिए दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर गया-डेहरी-गोमोह मार्ग को चुना है. तेज गति वाली ट्रेनों के लिए मौजूदा पटरियों को बेहतर भारी पटरियों से बदल दिया जाएगा. साथ ही मार्ग को एक्सीडेंट फ्री बनाने के लिए लेवल क्रॉसिंग को भी हटाया जाएगा. पटरियों के रिडेवलपमेंट के दौरान ट्रेन के ऊपर बिजली के केबल को भी बदला जाएगा.

टीपीडब्ल्यूएस भी लगाया जाएगा
दोनों मार्गों के लिए रेलवे ट्रेन प्रोटेक्शन वार्निंग सिस्टम (टीपीडब्ल्यूएस) भी इंट्रोड्यूस करेगा, जो हाई-स्पीड या सेमी हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए आवश्यक है. निरीक्षण और मरम्मत कार्य के लिए आधुनिक ओटोमैटिक मशीनें लगाई जाएंगी. निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए जाएंगे. वहीं, सिग्नलिंग और टेलीकॉम से संबंधित कार्यों के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी का उपयोग किया जा सकता है.

इतनी रकम होगी खर्च
रेलवे इसके लिए 5,500 करोड़ रुपये सिविल वर्क पर खर्च करेगा, जबकि 5,300 करोड़ रुपये बिजली के बुनियादी ढांचे पर खर्च किए जाएंगे. सिग्नलिंग और टेलीकॉम वर्क के लिए 2000 करोड़ रुपये और मैकेनिकल वर्क के लिए 625 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

यह भी पढ़ें-
India Coronavirus Updates: 6 दिन बाद 35 हजार से कम दर्ज हुए कोरोना मामले, 24 घंटे में 417 संक्रमितों की मौत

कांग्रेस की पूर्व सांसद और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी छोड़ी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget