एक्सप्लोरर

दिल्ली के आदर्श नगर में मॉब लिंचिंग, चोरी के शक में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार

आदर्श नगर के लाल बाग क्लस्टर में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक घर में पड़ोस में रहने वाले नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.

नई दिल्ली: मॉब लिंचिंग पर देश भर में छिड़े बवाल के बीच दिल्ली में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर के लाल बाग इलाके में घर में घुसे नाबालिग की पीट पीटकर हत्या करने की घटना सामने आई है. घटना शुक्रवार सुबह की है. पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आदर्श नगर के लाल बाग क्लस्टर इलाके का मामला आदर्श नगर के लाल बाग क्लस्टर में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक घर में पड़ोस में रहने वाला नाबालिग साहिल घर में घुस गया. इसी दौरान मुकेश की नींद खुल गई और उसने चोरी करने की नीयत से घुसे साहिल को देख लिया. जैसे ही चोर चोर सभी चिल्लाये तो लोग जग गए और भीड़ में आये लोगो ने साहिल की पिटाई कर दी. तभी पुलिस को कॉल की गई. मॉब लिंचिंग पर PM को लिखे लेटर के विरोध में कंगना से लेकर प्रसून जोशी तक, 61 दिग्गजों ने लिखा खुला खत पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रुक गई सांसें पुलिस ने घायल को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती करा दिया. इसी दौरान साहिल की तबियत खराब होने लगी. आदर्श नगर पुलिस ने मकान मालिक मुकेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की कोशिश की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शाम को साहिल की मौत हो गई. इसके बाद एफआईआर की धारा में बदलाव किया गया. अब हमें इंसाफ चाहिए- बच्चे की मां बच्चे की मां ने एबीपी न्यूज़ से बाचचीत में इंसाफ की गूहार लगाते हुए कहा है, ''रात 2 बजे से हमारे बेटे को मारा पीटा जा रहा था और सुबह 6 बजे तक वह उसे पीटते रहे. मेरा 15 साल का बेटा था जो कि घर खर्च चलाता था. लेकिन अब  उसकी दो बहनों की और तीन भाइयों की परवरिश कौन करेगा. जब हम साढ़े आठ बजे उसे उठाकर कै तो उसकी सांसे चढ़ चुकी थीं और वह सांस लेने की कोशिश कर रहा था. सुबह उसको पटरी पर फेंकने का प्लान किया था, लेकिन बाद में ऐसे ही छोड़ दिया. ये सब साथ रोजाना मे उठते बैठते थे और उन्हीं ने मेरे बेटे की जान ले ली. अब हमें इंसाफ चाहिए.'' यह भी पढ़ें- कर्नाटकः सीएम येदियुरप्पा की पहली कैबिनेट बैठक में किसानों-बुनकरों के लिए बड़े एलान, बुनकरों का 100 करोड़ का कर्जा माफ बजरंग दल-VHP ने अकबरूद्दीन ओवैसी के खिलाफ पुलिस में भड़काऊ भाषण की शिकायत दर्ज कराई, ओवैसी का इंकार आजम खान के बयान पर बोलीं जया प्रदा-वो सदन में रोमियो की तरह बर्ताव कर रहे हैं, निष्कासित किया जाए असम और बिहार में भारी बारिश ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर 207 हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget