एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा-  UPSC, IAS, NEET और JEE Main की फ्री कोचिंग जल्द ही होगी शुरू

दिल्ली गवर्नमेंट की स्कीम जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के लाभार्थी छात्रों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन कोचिंग कक्षाएं जल्द ही फिर से शुरू होंगी. सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने   अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं. गौतम ने कहा कि कोविड-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए ऑफ़लाइन कक्षाएं संचालित करने की संभावनाओं का पता लगाया जाना चाहिए.

नई दिल्लीः दिल्ली गवर्नमेंट स्कीम के तहत एनरोल एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के छात्रों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन कोचिंग कक्षाएं जल्द ही फिर से शुरू होंगी. इसके तहत ये छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्राइवेट कोचिंग लेते हैं. दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार इसकी जानकारी दी.

गौतम ने कहा कि जब बाकी बच्चे लगातार कोचिंग क्लास ले रहे हैं तो जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के लाभार्थी छात्रों को भी पीछे नहीं छोड़ना चाहिए. इस योजना के तहत, एससी/एसटी/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के स्टूडें जेईई, एनईईटी और सिविल सेवा के लिए प्राइवेट कोचिंग प्राप्त करते हैं.

कोविड-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए ऑफ़लाइन क्लास की संभावनाएं तलाशने का आदेश
दिल्ली के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मंत्री गौतम के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "बहुत जल्द, उनकी (छात्रों) ऑफलाइन या ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से कोचिंग फिर से शुरू होने जा रही है." अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए गौतम ने कहा कि कोविड-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए ऑफ़लाइन कक्षाएं संचालित करने की संभावनाओं का पता लगाया जाना चाहिए.

शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखी जाए
गौतम ने कहा कि यदि ऑफलाइन फिजिकल क्लासेज संचालित करना संभव नहीं है, तो ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से बच्चों की कोचिंग शुरू की जानी चाहिए, उन्होंने कहा कि बच्चों और कोचिंग संस्थानों पर नजर रखने के लिए एक निगरानी समिति का गठन किया जाना चाहिए. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि छात्रों की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखा जाना चाहिए.  इस योजना से छात्रों को पैनल में शामिल संस्थानों के अलावा "बड़े कोचिंग संस्थानों" में प्रवेश लेने की अनुमति मिलती है. गौतम ने कहा कि इस पर चर्चा करने के लिए अगले सप्ताह एक बैठक होगी.

यह भी पढ़ें-

Corona Cases: 74 दिनों बाद कोरोना एक्टिव मामले सबसे कम, 24 घंटे में 1647 संक्रमितों की मौत

BSEB Compartmental Result 2021: 10वीं और 12वीं का आज आएगा रिजल्ट, ऐसे देखें परिणाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget