एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो एक बार फिर दौड़ने के लिए तैयार, बस केंद्र सरकार से इजाजत का इंतजार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ते हुए मेट्रो चलाने की पूरी तैयारी कर ली है. शारीरिक दूरी के नियमों के पालन के लिए दिशा निर्देश भी तैयार कर लिए गए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो एक बार फिर पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है. सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. डीएमआरसी का कहना है कि उन्हें ऑपरेशन शुरू करने के लिए सिर्फ 24 घंटे का वक्त चाहिए. लेकिन केंद्र सरकार से इजाजत का इंतजार है. दिल्ली मेट्रो 22 मार्च से बंद है.

दिल्ली मेट्रो मैनेजमेंट ने मंगलवार को परिचालन से जुड़े सभी मेट्रो कर्मचारियों को रिपोर्ट करने को कहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मियों को परिचालन से जुड़े नियमों में बदलाव की जानकारी दी जाएगी. इसके बाद ट्रायल रन भी शुरू किया जा सकता है. ताकि लॉकडाउन की स्थिति में मेट्रो परिचालन में परेशानी का सामना न करना पड़े.

दिल्ली मेट्रो सेवा शुरू होने की तारीख तय नहीं

दिल्ली मेट्रो सेवा शुरू करने को लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है. लेकिन दिल्ली मेट्रो ने अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर रखी है. केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो सेवा शुरू होने पर यात्रियों और परिचालन से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया जा सकता है. मेट्रो स्टेशनों के सभी प्रवेश और निकास द्वार पहले जैसे नियमों के हिसाब नहीं खलेंगे. सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी. मास्क पहनना, आरोग्य सेतू मोबाइल ऐप अनिवार्य होगा. ट्रेनों के अंदर दो यात्रियों के बीच एक मीटर की दूरी होगी.

लॉकडाउन के साथ ही बढ़ा दिल्ली मेट्रो का निलंबन 17 मई को केंद्र सरकार ने 31 मई तक देश में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया था. इसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने भी देशव्यापी लॉकडाउन 31 मई तक लागू होने के बाद इसी तारीख तक मेट्रो ट्रेन सेवाओं के निलंबन का ऐलान कर दिया था.

वहीं दिल्ली सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर शहर में मेट्रो सेवाओं की अनुमति देने का आग्रह किया था. यह मांग की गई थी कि केवल केंद्रीय और शहरी सरकारों, केंद्रीय और राज्य पीएसयू, स्थानीय निकायों / सरकारी स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों और आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने वाले व्यक्तियों को आईडी कार्ड और पास के आधार पर यात्रा करने की अनुमति दी जाए. लेकिन, केंद्र ने इसकी इजाजत नहीं दी और पूरे देश में मेट्रो ट्रेन संचालन पर रोक को बरकरार रखा.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
‘किसकी क्या भूमिका रही’, चंदा चोरी पर चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, जानें ट्रस्ट का पहला रिएक्शन
‘किसकी क्या भूमिका रही’, चंदा चोरी पर चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, जानें ट्रस्ट का पहला रिएक्शन
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget