एक्सप्लोरर

MCD Election Result 2022: कांग्रेस की हार ने बीजेपी को हराया, जानें कैसे MCD इलेक्शन में केजरीवाल ने फेर दी झाड़ू

Delhi MCD Election Counting Live: बीजेपी को इस हार में भी अपनी जीत दिखाई दे रही है. MCD से भले ही बीजेपी की विदाई हो गई हो, लेकिन बीजेपी प्रवक्ता शहजाद ने इसे केजरीवाल के खिलाफ जनादेश बताया है.

Congress Performance in MCD Election: दिल्ली एमसीडी चुनाव का नतीजा सामने आ चुका है. आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है. बीजेपी भी सेंचुरी लगा चुकी है. कांग्रेस का नंबर 10 पर ही अटक कर रह गया है.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी अब तक 134 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. बीजेपी को 103 सीटों पर जीट मिली है. कांग्रेस को 10 सीटों पर कामयाबी हासिल हुई है, जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं. आप कार्यालय पर जश्न शुरू हो गया है.

MCD से बीजेपी की विदाई

इस चुनाव में कांग्रेस की हालत काफी बुरी नजर आ रही है. 15 साल बाद MCD से बीजेपी की विदाई हो गई है. पिछले चुनाव में बीजेपी को 181 सीटें हासिल हुई थीं. इस बार कुल 250 सीटों में से 134 सीटों पर आम आदमी पार्टी की झाड़ू चलती नजर आ रही है. सबसे खास बात ये है कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का ये सिर्फ दूसरा चुनाव है और पार्टी ने बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंका. 

केजरीवाल की झाड़ू से बीजेपी साफ

पिछले चुनाव में केजरीवाल की पार्टी ने 26.23% वोट के साथ 49 सीटें हासिल की थीं. पिछले चुनाव के मुकाबले में इस बार आम आदमी पार्टी के वोट प्रतिशत में भी काफी इजाफा देखने को मिल रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 42.36% वोटर ने AAP पर भरोसा जताया है. बीजेपी भले ही सत्ता से बाहर हो रही हो, लेकिन उसने तीन फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए हैं. इस बार बीजेपी 39.17 फीसदी वोट मिल रहा है. 2017 में हुए एमसीडी चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत 36.08 फीसदी था. 

कांग्रेस की वजह से हारी बीजेपी?

पिछले 2 विधानसभा चुनावों की तरह एमसीडी चुनाव में भी कांग्रेस की हालत खस्ता है. पिछले चुनाव को देखें तो कांग्रेस पार्टी ने 21.09 फीसदी वोट प्रतिशत के साथ 31 सीटें हासिल की थीं, इस बार पार्टी को 10 सीटें भी मुश्किल से जीती है. पार्टी के वोट प्रतिशत में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. इस बार तकरीबन 12 फीसदी वोटर ने ही कांग्रेस पर भरोसा जताया है. चुनावी रणनीतिकारों के मुताबिक कांग्रेस की इस शर्मनाक हार के चलते ही बीजेपी एमसीडी की सत्ता से बाहर हो गई. 

हार में भी जीत देख रही बीजेपी

वहीं बीजेपी को इस हार में भी अपनी जीत दिखाई दे रही है. MCD से भले ही बीजेपी की विदाई हो गई हो, लेकिन बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे केजरीवाल के खिलाफ जनादेश बताया है. शहजाद ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एमसीडी चुनाव के नतीजे दिल्ली सरकार में आप के निराशाजनक प्रदर्शन के खिलाफ वोट हैं. AAP जिसने 2020 में लगभग 54% वोट शेयर जीता, वह 12% से नीचे है. 15 साल की एंटी इनकम्बेंसी के बावजूद बीजेपी के वोट शेयर में 1% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. बीजेपी अभी 104 पर मजबूती से लड़ रही है.'

ये भी पढ़ें-सभी 250 वार्ड के चुनाव नतीजों को लाइव देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
Embed widget