एक्सप्लोरर

MCD Election: एमसीडी चुनाव के लिए BJP जारी करेगी संकल्प पत्र, कर सकती है ये वायदे

MCD Election: बीजेपी एमसीडी चुनाव के लिए वचन पत्र पहले ही जारी कर चुकी है. इसमें दिल्ली के लोगों को साफ पानी देना प्राथमिकता में रखा गया है. बीजेपी ने हर झुग्गी वालों को घर देने का वादा भी किया है.

MCD Elections BJP: दिल्ली नगर निगम चुनाव में अब महज 10 दिन बाकी रह गए हैं. MCD चुनाव के लिए बीजेपी शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी करेगी. बीजेपी अपने घोषणापत्र को संकल्प पत्र के नाम से पेश करेगी. शुक्रवार को सुबह 11 बजे बीजेपी का संकल्प पत्र केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता जारी करेंगे.

बीजेपी के मुताबिक इस संकल्प पत्र को दिल्ली के लोगों की रायशुमारी से तैयार किया गया है. इसे तैयार करने के लिए लोगों से सीधे बात की गई है. उनकी पसंद-नापसंद पर पार्टी ने अलग तरह से राय ली है. लोगों से सीधे संवाद के साथ ही इसे तैयार करने के लिए वेबसाइट के जरिए भी उनकी राय ली गई है. आम लोगों के साथ ही रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, छोटे-बड़े कारोबारियों के संगठनों से भी बात की गई है. बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक संकल्प पत्र में सभी वर्ग का ख़ास ख्याल रखा गया है. इसमें महिलाओं, व्यापारी, युवा, सफाईकर्मी, हाउस टैक्स और स्कूल शिक्षा से जुड़े लोगों पर विशेष ध्यान दिया गया है. 

तीनों पार्टियों का धुआंधार प्रचार

राजधानी दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटे हैं. हर पार्टी जनता को लुभाने के लिए वादों को गिना रही है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों के लिए अपनी 10 गारंटी जारी की है तो कांग्रेस भी अपना विजन डॉक्यूमेंट ला चुकी है. अब यहां के लोगों को बीजेपी के वादों का इंतजार है, जिसकी झलक शुक्रवार को जारी होने वाले संकल्प पत्र दिखाई देगी.

इन मुद्दों पर जोर रहने की संभावना है

- एमसीडी का पूरी तरह से डिजिटलीकरण करना. 
- नगर निगम से जुड़ी सारी सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से mymcdapp के जरिए देना.
- महिलाओं के लिए हाउस टैक्स की दर में कटौती. 
- ट्रेडर्स को ट्रेड लाइसेंस में बहुत सारी सुविधाएं. 
- नियमों को पारदर्शी बनाकर ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान बनाना.
- फैक्ट्री लाइसेंस को खत्म करना.
- निगम के स्कूलों में लड़कियां की पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा और कोचिंग की व्यवस्था.
- निगम के स्कूलों को और बेहतर करना.
- पूरी दिल्ली में जनरसोई की व्यवस्था, जहां 5 रुपये में खाना मिले.
- झुग्गी में रहनेवालों को मकान देने का काम आगे बढ़ाना.

दिल्ली नगर निगम के 250 वॉर्डों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होनी है. नतीजे की घोषणा 7 दिसंबर को होगी. 

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में बड़े नेताओं की साख दांव पर, किन-किन सीटों पर टिकी है सबकी नजर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget