एक्सप्लोरर

Delhi Mayor Election: हंगामे से दूर बैठी रही बुर्के वाली पार्षद ने खींचा ध्यान, लोग कर रहे तारीफ

Delhi: अब इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी और 'आप' के तमाम दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Delhi Mayor Election Ruckus: दिल्ली में MCD के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया हंगामे की वजह से शुक्रवार (06 जनवरी) को नहीं हो पाई. मेयर पद के लिए आज यानी शुक्रवार (06 जनवरी) को सुबह 11 बजे वोटिंग होनी थी. इससे पहले ही आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा शुरू हो गया. मामला हाथापाई तक पहुंच गया, जिसे देखते हुए सदन पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'आप' और बीजेपी के पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी को ही घेर लिया और धक्का-मुक्की के बीच माइक तक टूट गया. इसी के साथ, महिला पार्षदों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई. स्थिति को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस को बुलाना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, दोनों पार्टियों के पार्षदों में जमकर धक्का मुक्की हुई. यहां तक कि सदन में कुर्सियां भी चलीं. 

चर्चा में आई बुर्का वाली पार्षद

इस हंगामे के दौरान एक महिला पार्षद बिल्कुल दूर चुपचाप बैठी रही. बुर्के वाली पार्षद की अब सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. लोग सभी पार्षदों को इस महिला पार्षद से कुछ सीखने की सलाह दे रहे हैं. हंगामे के वायरल वीडियो में बुर्के वाली पार्षद अपनी ही सीट पर बैठी रही, जबकि बाकी पार्षद हंगामा करते हुए दिखाई दिए. 

 

इस घटना पर शुरू हुई बयानबाजी

वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी और 'आप' के तमाम दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा, "MCD में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए और कितना गिरोगे भाजपा वालों! चुनाव टाले, पीठासीन अधिकारी की गैरकानूनी नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की गैरकानूनी नियुक्ति और अब जनता के चुने पार्षदों को शपथ न दिलवाना…. अगर जनता के फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो फिर चुनाव ही किसलिए?"

'उनके चेलों से क्या उम्मीद कर सकते हैं'

इस घटना को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने 'आप' पर हमला बोला है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "49 से 134 होते ही AAP के पार्षदों ने शुरू की गुंडागर्दी.. धक्के मारना, लड़ना झगड़ना, कानून को न मानना. ये ही सच है इस गुंडा पार्टी का. केजरीवाल खुद अपने घर बुला कर अफसर और नेताओं को धमकाते और पिटवाते हैं तो उनके चेलों से और क्या उम्मीद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Toilet Scam Case: कोर्ट की सुनवाई में नहीं पहुंचे संजय राउत, किरीट सोमैया की पत्नी मेधा ने किया है मानहानि का केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
Embed widget