एक्सप्लोरर

Delhi-Lucknow Shatabdi Train Fire: गाजियाबाद स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग बुझाई गई

दिल्ली लखनऊ शताब्दी ट्रेन के पार्सल डिब्बे में आग लगने के बाद आनन-फानन में अधिकारी स्टेशन पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर घटी इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई जिसे नियंत्रित कर लिया गया.

गाजियाबाद: दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में आज सुबह आग लग गई. ये आग गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी शताब्दी ट्रेन के पार्सल वैन में लगी, जिसके बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया. रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए है. कुछ देख बाद खबर आई है कि आग पर काबू पा लिया गया है. आपको बता दें कि गाजियाबाद रेलवे स्टेशन देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन में से एक है.

ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. ट्रेन सुबह करीब 6:41 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंची और आग बुझाने वाले यंत्रों से धुएं को काबू करने में सफलता नहीं मिलने पर दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग किया गया और इसके बाद रेलगाड़ी को सुबह 8:20 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार ने जानकारी दी कि करीब 7 बजे के आसपास शताब्दी एक्सप्रेस के जेनरेटर और लगेज कंपार्टमेंट में आग लगी जिसके बाद उसे तुरंत ट्रेन से अलग कर दिया गया. 4 फायर टेंडर्स ने खिड़की तोड़ने के बाद आग को बुझा दिया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और आग के कारणों की जांच जारी है.

शताब्दी एक्स्प्रेस की लगेज बोगी में आखिर आग कैसे लग गई, इसका पता लगाया जा रहा है. संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. घटना की वजह से करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर खड़ी रही. आग पर काबू पाए जाने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत
5 लाख जुर्माने के खिलाफ SC पहुंचीं नोएडा DM मेधा रूपम, HC ने लगाई थी फटकार
5 लाख जुर्माने के खिलाफ SC पहुंचीं नोएडा DM मेधा रूपम, HC ने लगाई थी फटकार
पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की
पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget