एक्सप्लोरर

Delhi Liquor Scam Case: मनीष सिसोदिया के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, जानें कब आएगा

Delhi Liquor Policy: दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया है. सिसोदिया इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं और उनकी जमानत याचिका कोर्ट में लंबित है.

Delhi Liquor Policy: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर फैसला सुरक्षित रख लिया. ईडी की दलीलों को सुनने के बाद, विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने फैसले के लिए 30 मई की तारीख तय की है. 

आप नेता मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ ईडी की यह 5वीं चार्जशीट थी, जिस पर कोर्ट में शुक्रवार (19 मई) को सुनवाई हुई. इससे पहले 6 मई को ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया था कि आरोपी मनीष सिसोदिया की कथित गतिविधियों के कारण लगभग 622 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की गई. 

4 मई को फाइल की थी चार्जशीट

ईडी ने कोर्ट को बताया कि सप्लीमेंट्री चार्जशीट की हार्ड कॉपी फाइल कर दी गई है. प्रवर्तन निदेशालय ने इसी 4 मई को दिल्ली आबकारी नीति अनियमितता मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया था. पूरक आरोप पत्र स्पेशल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर नवीन कुमार मट्टा ने दायर किया था. 2100 पन्नों की पूरक चार्जशीट को जांच एजेंसी ने 60 दिनों की अवधि के भीतर दाखिल किया है. 

ईडी ने किया था गिरफ्तार

ईडी ने 9 मार्च को तिहाड़ जेल में घंटों पूछताछ के बाद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था. इससे पहले सीबीआई ने सिसोदिया को इसी मामले से जुड़ी चल रही जांच में गिरफ्तार किया था. सीबीआई इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.

हाल ही में मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट में नियमित और अंतरिम जमानत याचिका दायर की है. उन्होंने अपनी पत्नी की बीमारी के आधार पर अंतरिम जमानत याचिका दायर की है और छह सप्ताह की जमानत मांगी है.  इससे पहले निचली अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

यह भी पढ़ें

Karnataka CM Swearing-In Ceremony: केजरीवाल, पटनायक, विजयन... कांग्रेस ने कर्नाटक के ग्रैंड इवेंट में इन बड़े खिलाड़ियों से क्यों बनाई दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक में उठा ईरान वॉर का मुद्दा, जारी किए ये शांति प्रस्ताव
चीन-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक में उठा ईरान वॉर का मुद्दा, जारी किए ये शांति प्रस्ताव
ईरान वॉर के बीच अमेरिका को इन 4 देशों ने दिया बड़ा झटका, सैन्य विमानों को उतारने से ट्रंप को रोका
ईरान वॉर के बीच अमेरिका को इन 4 देशों ने दिया बड़ा झटका, सैन्य विमानों को उतारने से ट्रंप को रोका
Assam Assembly Elections 2026: ‘असम में बनेगी भाजपा सरकार’, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने जोरहाट में भरी हुंकार!
‘असम में बनेगी भाजपा सरकार’, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने जोरहाट में भरी हुंकार!
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीति को धार दे रही BJP, संकल्प पत्र में दिखेगा विकास का रोडमैप
पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीति को धार दे रही BJP, संकल्प पत्र में दिखेगा विकास का रोडमैप

वीडियोज

Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar
Khabar Filmy Hain: ‘धुरंधर 2’ के बीच ‘राजी’ विवाद ने पकड़ा जोर | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: Meher का खतरनाक वार! Mayra के दिल में Abhira के लिए भरा जहर | YRKKH

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान वॉर के बीच अमेरिका को इन 4 देशों ने दिया बड़ा झटका, सैन्य विमानों को उतारने से ट्रंप को रोका
ईरान वॉर के बीच अमेरिका को इन 4 देशों ने दिया बड़ा झटका, सैन्य विमानों को उतारने से ट्रंप को रोका
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा
अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा
Nose bleeding causes: गर्मियों में नाक से अचानक बहने लगता है खून? इन घरेलू उपायों से तुरंत आएगा आराम
गर्मियों में नाक से अचानक बहने लगता है खून? इन घरेलू उपायों से तुरंत आएगा आराम
Embed widget