एक्सप्लोरर

MCD: दिल्ली नगर निगम में LG ने 10 पार्षद किए मनोनीत, जानें क्यों अहम है ये फैसला?

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम में 10 पार्षदों को मनोनित किए हैं. इसे जोन के चुनाव के लिए काफी जरूरी माना जा रहा है.

MCD Alderman: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम में 10 पार्षद बुधवार (4 जनवरी) को मनोनित किए हैं. नामित पार्षदों को एल्डरमैन के नाम से जाना जाता है. यह नामित पार्षद नगर निगम के जोन के चुनाव में वोटिंग भी करते हैं. ऐसे में इसे काफी अहम माना जा रहा है. 

सभी मनोनित किए गए 10 पार्षद बीजेपी के नेता हैं. दिल्ली नगर निगम में सबसे अहम भूमिका स्टैंडिंग कमिटी की होती है. स्टैंडिंग कमेटी में कुल 18 सदस्य होते हैं, जिसमें से 12 सदस्य निगम के कुल 12 जोन से चुनकर आते हैं. 

यह है नाम 

एलजी विनय कुमार सक्सेना की ओर से न‍ियुक्‍त मनोनीत पार्षदों में व‍िनोद कुमार, लक्ष्‍मण आर्य, मुकेश मान, महेश स‍िंह तोमर, राजकुमार भाट‍िया, मोहन गोयल, संजय त्‍यागी, राजपाल राणा, कमल जीत स‍िंह और रोहताश कुमार शाम‍िल हैं. बता दें कि मेयर, डिप्टी मेयक और स्टैडिंग कमेटी के लिए शुक्रवार (6 जनवरी) को चुनाव होना है. 

एमसीडी रिजल्ट

साल 2022 में हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी. इसी के साथ 15 साल से एमसीडी की सत्ता में रही बीजेपी बाहर हो गई थी. वहीं कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थी. आप को 134, बीजेपी को 104 और कांग्रेस के 9 पार्षद चुनाव जीते थे. 

बता दें कि दिल्ली मेयर चुनाव के लिए आप ने शैली ओबरॉय और आशु ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा तो बीजेपी ने रेखा गुप्ता को उतारा है. एमसीडी रिजल्ट आने के बाद बीजेपी नेता आदेश गुप्ता ने कहा था कि वो विपक्ष की भूमिका निभाएंगे यानी मेयर के पद के लिए दावेदारी नहीं करेंगे. इसके बाद पार्टी ने रेखा गुप्ता को खड़ा कर दिया. फिलहाल मेयर चुनाव के बाद ही पता लगेगा कि अगला महापौर कौन होगा. 

यह भी पढ़ें- Delhi BJP: दिल्ली एमसीडी में हार के बाद आदेश गुप्ता ने बताई इस्तीफे की वजह, आप को लेकर भी कही ये बात

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget