एक्सप्लोरर

निर्भया केस: हत्यारों की फांसी की नई तारीख को लेकर सुनवाई आज, हाईकोर्ट ने मांगा है जवाब

शनिवार और रविवार को हाई कोर्ट में छुट्टी होती है लेकिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने शनिवार और रविवार को इस मामले पर विशेष सुनवाई करने का फैसला किया है.

नई दिल्ली: निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों की फांसी की नई तारीख तय करने को लेकर दिल्ली हाइकोर्ट में आज सुनवाई होगी. इस मामले में हाइकोर्ट ने दिल्ली सरकार, तिहाड़ जेल प्रशासन और चारों दोषियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कल हाईकोर्ट में विशेष सुनवाई के बाद ये सवाल उठ रहे हैं. इन सवालों का जवाब आज मिल सकता है जब दिल्ली हाइकोर्ट में विशेष सुनवाई होगी. केंद्र सरकार ने मुकेश, अक्षय, विनय और पवन की फांसी पर लगाई अनिश्चितकालीन रोक को लेकर निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए नई तारीख तय करने को लेकर याचिका दी है. कल की सुनवाई के बाद हाइकोर्ट ने दिल्ली सरकार, तिहाड़ जेल प्रशासन और चारों दोषियों को नोटिस जारी कर आज 3 बजे तक जवाब मांगा है. वैसे तो शनिवार और रविवार को हाईकोर्ट में छुट्टी होती है लेकिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने आज और कल इस मामले पर विशेष सुनवाई करने का फैसला किया है. अभी दोषियों के पास क्या-क्या विकल्प हैं मौजूद * मुकेश के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं क्योंकि अदालत उसकी सभी याचिकाएं खारिज कर चुकी है. राष्ट्रपति भी दया याचिका खारिज कर चुके हैं. इतना ही नहीं राष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ दायर याचिका भी सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है. * विनय की क्यूरेटिव याचिका भी सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है और राष्ट्ररपति ने दया याचिका भी खारिज कर दी है. * वहीं अक्षय की भी क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है और उसकी दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है. * निर्भया के हत्यारे पवन ने तो अभी तक क्यूरेटिव याचिका दायर नहीं की है. लिहाज़ा उसके पास क्यूरेटिव याचिका और दया याचिका का विकल्प मौजूद है. केस को लंबा खींचने के लिए कर रहे हैं कोशिश इतना ही नहीं यह दोषी तो राष्ट्रपति के फैसले को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देकर उस पर जुडिशल रिव्यू की मांग करते रहे हैं जैसे कि मुकेश ने की थी. ऐसे में अभी विनय और अक्षय भी केस को लंबा खींचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जुडिशल रिव्यू की मांग कर सकते हैं. हालांकि मौजूदा नियमों के हिसाब से राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज होने के बाद दोषी के पास 14 दिन का वक्त होता है और इस 14 दिनों में वह जुडिशल रिव्यु से लेकर अपने परिवार से मिलने तक की मांग कर सकता है. क्या हाई कोर्ट देगा दोषियों को एक-एक कर फांसी पर लटकाने का आदेश ऐसे में अब केंद्र सरकार की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट यह तय करेगा कि क्या निचली अदालत ने जो अनिश्चितकालीन फांसी की तारीख टालने का आदेश दिया है वह सही है या नहीं. अगर हाई कोर्ट को लगता है कि वह आदेश सही नहीं है तो निचली अदालत को निर्देश दिया जाएगा कि वह एक नया डेथ वारंट जारी करे जिसमें दोषियों के फांसी का दिन और वक्त मुकर्रर किया जाए. इतना ही नहीं हाई कोर्ट में बहस के दौरान दलीलें इस बात पर भी दी गई कि हाई कोर्ट यह भी तय करें क्या दिल्ली सरकार ने 2018 में दिल्ली जेल प्रिजन मैनुअल में जो बदलाव किया था वह सही था या नहीं. अगर हाई कोर्ट को लगता है कि वह ठीक नहीं था तो हाई कोर्ट दिल्ली सरकार द्वारा किए गए उस संशोधन को संविधान के खिलाफ मानकर खारिज भी कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिर अलग-अलग दोषियों को अलग-अलग फांसी भी दी जा सकेगी. निचली अदालत ही जारी कर सकता है डेथ वारंट लेकिन यहां यह साफ कर देना जरूरी है कि नया डेथ वारंट हाई कोर्ट जारी नहीं कर सकता उसके लिए निचली अदालत में ही मामला जाएगा और वहीं से नया डेथ वारंट जारी हो सकेगा.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget