एक्सप्लोरर

Dry Days in Delhi: शराब पीने वालों के लिए बढ़िया खबर, दिल्ली में 21 नहीं, सिर्फ 3 दिन होगा 'ड्राई डे', जानिए पूरा मामला

Dry Days in Delhi: दिल्ली सरकार के एक्साइज कमिश्नर की तरफ से जारी एक आदेश में कहा गया है कि अब सिर्फ 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को ही शराब की दुकाने बंद रहेंगी.

Dry Days in Delhi News: दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने आज एक ऑर्डर जारी कर दिल्ली में ड्राई डे की संख्या को घटा दिया है. आबकारी विभाग द्वारा जारी ऑर्डर में कहा गया है कि दिल्ली में अब सिर्फ 3 दिन ही ड्राई डे रहेगा. दिल्ली सरकार के एक्साइज कमिश्नर की तरफ से जारी एक आदेश में कहा गया है कि अब सिर्फ 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को ही शराब की दुकाने बंद रहेंगी, लेकिन इस ऑर्डर में ये भी लिखा गया है कि इन तीन दिनों के अलावा दिल्ली सरकार अन्य किसी दिन को भी ड्राई डे घोषित कर सकती है.

आबकारी विभाग द्वारा जारी इस ऑर्डर में ये भी कहा गया है कि ड्राई डे में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध एल-15 लाइसेंस वाले होटलों में लागू नहीं होगा. आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में 21 दिन का ड्राई डे हुआ करता था. ड्राई डे का मतलब होता है कि इस दिन शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहती है और दुकाने बंद रहती है, ये दिन अक्सर महापुरुषों की जयंती और धार्मिक त्योहारों के दिन ही रखा जाता है. 

पहले कब-कब होता था ड्राई डे—
गणतंत्र दिवस
स्वतंत्रता दिवस
महात्मा गांधी जयंती
जन्माष्टमी
महाशिवरात्रि
होली
दिवाली
दशहरा
ईद
बकरीद
क्रिसमस
गुड फ्राइडे
गुरु नानक जयंती
शहीद दिवस
मकर सक्रांति
गुरु रविदास जयंती
स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
डॉ अम्बेडकर जयंती
महावीर जयंती
गणेश चतुर्थी
गणेश विसर्जन

सरकार के इस आदेश के आते ही इस पर बीजेपी ने सवाल खड़े करने भी शुरू कर दिये है. दिल्ली बीजेपी ने इसकी आलोचना करते हुए कहा है कि दिल्ली में सभी धर्मों के त्योहारों पर शराब की बिक्री पर रोक होती थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इसे खत्म करके यह साबित कर दिया कि उनके मन में किसी धर्म के प्रति कोई सम्मान नहीं है. 

ये भी पढ़ें- Punjab Sacrilege Case: पटियाला में काली माता मंदिर में बेअदबी का मामला, जानें सीएम चन्नी और केजरीवाल ने क्या कहा है

ये भी पढ़ें- Elections 2022: वीडियो वैन के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग ने जारी किए दिशानिर्देश, एक स्थान पर 30 मिनट से ज्यादा रुकने पर रोक

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2110 करोड़ की ठगी, एजेंट्स को मिलता था मोटा कमीशन, अब ED ने लिया एक्शन
2110 करोड़ की ठगी, एजेंट्स को मिलता था मोटा कमीशन, अब ED ने लिया एक्शन
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
अमित शाह-राहुल गांधी में जुबानी जंग, क्या आखिरी दिन खत्म होगा संसद का गतिरोध?
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
भारत में अब लू भी मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा, जानिए इससे क्या बदलेगा
भारत में अब लू भी मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा, जानिए इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget