एक्सप्लोरर

लाल किला कवि सम्मेलन: केजरीवाल सरकार ने कुमार विश्वास को नहीं बुलाया

ताजा विवाद राज्यसभा चुनाव को लेकर है. दरअसल कुछ दिन पहले ही आप ने कुमार विश्वास का पत्ता काटते हुए संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया था.

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार की तरफ से होने वाले लाल किले के कवि सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास को न्योता नहीं भेजा गया है. इस पर कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया दी है. कुमार विश्वास ने कहा है कि सरकार में बैठे लोग उनसे नज़रें चुराने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की कवि सम्मेलनों में अब कोई रूचि नहीं है.

पहले हर कार्यक्रम में अतिथि रूप में बुलाया जाता था- कुमार

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कुमार विश्वास ने कहा है, ‘’यह उनके लिए कोई विशेष मुद्दा नहीं है. सरकार के कवि-सम्मेलनों में उनकी कोई रुचि नहीं रही है."

गौरतलब बात ये है कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से अधिकारी और अकादमी सदस्यों ने उन्हें प्रेमपूर्वक कमोबेश हर कार्यक्रम में अतिथि रूप में बुलाया है.

हिन्दी अकादमी के अलावा उर्दू अकादमी, संस्कृत अकादमी, मैथिली-भोजपुरी अकादमी, पंजाबी अकादमी इत्यादि ने भी कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित किया जाता रहा है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर साल आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित हिन्दी अकादमी कवि सम्मेलन में वो जाते रहे हैं और श्रोता रूप में पूरे कार्यक्रम में बैठे भी हैं.

अब मुझे श्रोता रूप में भी सहन नहीं कर सकते- कुमार

सरकार पर निशाना साधते हुए कुमार विश्वास ने कहा, ‘’इस बार परिस्थितियां ऐसी है कि सरकार की हिम्मत नहीं है कि उन्हें श्रोता रूप में भी सहन कर सके.  संभवतः सरकार में बैठे लोग उनसे नज़रें चुराने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन लाल किले के कवि सम्मेलन में निमंत्रण मिलना या ना मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण विषय नहीं है, क्योंकि वो लोगों के दिलों के लाल किले में बसे हुए हैं.’’

कुमार पार्टी के ख़िलाफ़ करते थे बयानबाज़ी- पार्टी सूत्र

हालांकि, सरकार के सूत्रों के मुताबिक, आप ने किसी भी सरकारी कार्यक्रम में कुमार को बुलाना बहुत पहले बंद कर दिया था, क्योंकि कुमार मौक़ा पाते ही पार्टी के ख़िलाफ़ सार्वजनिक मंच से बयानबाज़ी करते रहते थे.

केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच क्यों पड़ी खटास?

बता दें कि पिछले कई महीनों से कुमार विश्वास और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच खटास की खबरें सामने आ रही थी. कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर एक वीजियो जारी कर कुमार विश्वास ने केजरीवाल सरकार पर सवाल खड़े किए थे. कहा जाता है कि तभी से केजरीवाल कुमार विश्वास से नाराज चल रहे हैं. आप कुमार विश्वास पर पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप भी लगा चुकी है.

वहीं, ताजा विवाद राज्यसभा चुनाव को लेकर है. दरअसल कुछ दिन पहले ही आप ने कुमार विश्वास का पत्ता काटते हुए संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया था. इसके बाद कुमार विश्वास ने केजरीवाल को तानाशाह तक कह दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget