एक्सप्लोरर

Coronavirus: केजरीवाल सरकार ने तीसरी लहर को लेकर शुरू की तैयारी, चीन से मंगाए 6000 ऑक्सीजन सिलेंडर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सरकार ने चीन से 6000 ऑक्सीजन सिलेंडरों का आयात किया है. कोरोना वायरस की तीसरी लहर की स्थिति में इसका उपयोग किए जाने की बात की है.

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने चीन से 6000 ऑक्सीजन सिलेंडरों का आयात किया है जिन्हें तीन डिपो में रखा जाएगा और कोरोना वायरस की तीसरी लहर की स्थिति में उपयोग किया जाएगा.

केजरीवाल ने यह भी कहा कि दूसरी लहर धीरे धीरे खत्म हो रही है और दिल्ली सरकार ने संभावित तीसरी लहर की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ करीब 6000 सिलेंडर चीन से विमान से मंगाये गये हैं जिनमें से हमें 4400 मिल गये हैं. बाकी 1600 सिलेंडर दो से तीन दिनों में पहुंच जायेंगे.’’

मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय एवं बीजिंग में भारतीय दूतावास को ऑक्सीजन सिलेंडरों के आयात में सहायता पहुंचाने को लेकर धन्यवाद दिया. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार सिलेंडरों का भंडारण करने के लिए तीन डिपो तैयार कर रही है और ये सिलेंडर जरूरतमंद लोगों को दिये जा सकते हैं तथा अस्पतालों में अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड तैयार करने में उपयोग में लाये जा सकते हैं.

इसके अलावा, हम बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन सांद्रक खरीद रहे हैं- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 की तीसरी लहर की स्थिति में इन 6000 सिलेंडरों को 3000 ऑक्सीजन बेड तैयार करने में उपयोग में लाये जा सकते हैं. शायद यह, महामारी के आने के बाद से भारत में लाया गया सबसे बड़ा खेप है.’’ उन्होंने कहा कि एचसीएल और गिव इंडिया फाउंडेशन ने इस नेक कार्य के लिए दान दिया. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसके अलावा, हम बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन सांद्रक खरीद रहे हैं. ऑक्सीजन सांद्रक बैंक जरूरतमंद लोगों को देने के लिए सभी जिलों में स्थापित किये गये हैं. हम ऑक्सीजन टैंक खरीदने में भी लगे हैं और हम ऑक्सीजन भंडार जगह भी तैयार कर रहे हैं.’’


Coronavirus: केजरीवाल सरकार ने तीसरी लहर को लेकर शुरू की तैयारी, चीन से मंगाए 6000 ऑक्सीजन सिलेंडर

संक्रमण दर करीब 2.5 फीसद तक गिर गयी है- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा, ‘‘इस लहर के दौरान जो भी समस्याएं हमारे सम्मुख आयीं, उनका निदान किया जा रहा है.’’ केजरीवाल ने कहा कि संक्रमण के मामले अप्रैल के सर्वाधिक 28000 से घटकर करीब 1500 रह गये हैं और संक्रमण दर करीब 2.5 फीसद तक गिर गयी है जो अप्रैल के आखिर सप्ताह में 36 फीसद तक चली गयी थी. उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि यह लहर अब घट रही है लेकिन हमारे प्रयासों में कोई शिथिलता नहीं रही. हमने पहले से ही अगली लहर के लिए तैयारी शुरू कर दी है.’’

यह भी पढ़ें.

दिसंबर तक सभी भारतीयों को कोविड का टीका लगा दिया जाएगा- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अगर कोरोना नहीं हुआ, तो क्या उन्हें भी ब्लैक फंगस हो सकता है? जानिए विशेषज्ञों की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
Explained: क्या सवाल पूछने की आजादी छिनेगी? भंडाफोड़ पत्रकारिता के लिए जंजीर बना DPDP एक्ट!
क्या सवाल पूछने की आजादी छिनेगी? भंडाफोड़ पत्रकारिता के लिए जंजीर बना DPDP एक्ट!

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget