एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली सरकार ने शुरू की मिशन कुशल कर्मी कार्यक्रम, श्रमिकों को मिलेगी बेहतर जिंदगी, जानिए पूरी डिटेल्स

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने श्रमिकों की बेहतर जिंदगी देने के लिए मिशन कुशल कर्मी कार्यक्रम की शुरुआत की है. इससे श्रमिकों की अपस्किलिंग की जाएगी.

Delhi News: दिल्ली के श्रमिकों को बेहतर जिन्दगी देने के लिए दिल्ली स्किल एंड एंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी, दिल्ली कंस्ट्रक्शन बोर्ड के साथ मिलकर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत उनका अपस्किलिंग करेगी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को ‘मिशन कुशल कर्मी’ नाम की इस स्किलिंग प्रोग्राम को लांच किया. इस मौके पर दिल्ली विधानसभा के एजुकेशन स्टैंडिंग कमिटी की चेयरपर्सन और कालका जी से विधायक आतिशी, डीएसईयू की उपकुलपति प्रो.निहारिका वोहरा और कंस्ट्रक्शन बोर्ड के सचिव अरुण कुमार झा उपस्थित रहे.

श्रमिकों-कारीगरों-राजमिस्त्रियों की होगी अपस्किलिंग

श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली स्किल एंड एंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी द्वारा सिम्पलेक्स, नरेडको और इंडिया विज़न फाउंडेशन के साथ निर्माण श्रमिको, राजमिस्त्रियों आदि को कुशल कारीगर बनाने के लिए शुरू किया गया ये प्रोग्राम बेहद खास है. इस प्रोग्राम के जरिए 15 -15 दिन के एक विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिये श्रमिकों के अपस्किलिंग का काम किया जाएगा.

इस कार्यक्रम के तहत एक साल में 2 लाख श्रमिकों को विभिन्न क्षेत्रों में स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस प्रयास से अपस्किलिंग के साथ श्रमिकों की आय में भी 8000 रूपये तक की बढ़ोतरी होगी. इसके साथ ही निर्माण कंपनियों को अच्छे, स्मार्ट तरीके से काम करने वाले श्रमिक मिलने से उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी, काम भी बेहतर होगा, वेस्टेज कम होगा और भरपूर बचत भी होगी.

ट्रेनिंग पूरा करने के बाद श्रमिकों को मिलेंगे 4200 रुपये

मनीष सिसोदिया ने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान श्रमिकों की दिहाड़ी का नुकसान न हो इसके लिए ट्रेनिंग पूरा करने के बाद सभी श्रमिकों को 4200 रूपये भी दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि लोग कुछ सिखाने के लिए ट्रेनिंग देने के लिए फीस लेते है लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार में हम अपने श्रमिक भाई-बहनों को सीखने के लिए पैसे दे रहे है.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आमतौर पर ऐसा होता है कि लोगों को ट्रेनिंग लेने के लिए किसी इंस्टिट्यूट जाना होता है लेकिन देश में ये पहली बार है जब कोई यूनिवर्सिटी वहीं आकर श्रमिकों को प्रशिक्षण देने का काम कर रही है जहाँ श्रमिक काम कर रहे हैं.

दिल्ली विधानसभा के एजुकेशन स्टैंडिंग कमिटी की चेयरपर्सन और कालका जी से विधायक आतिशी ने कहा कि डीएसईयू द्वारा किया गया ये कार्यक्रम बेहद ख़ास है. इस कार्यक्रम के माध्यम से हम उन निर्माण श्रमिकों को ट्रेनिंग देने का काम करेंगे जो हमारे शहरों के निर्माता है.

उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम की मदद से निर्माण श्रमिक अपने कौशल में कुछ और नया जोड़ पाएंगे जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद करेगा.  उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के बाद श्रमिकों की आय में भी वृद्धि होगी और वे अपना जीवनस्तर बेहतर कर पाएंगे.

दिल्ली स्किल एंड एंत्रप्रेन्योरशिप अभी 3 जगहों पर ऐसे ट्रेनिंग सेंटर्स चला रही है और आने वाले दिनों में इनकी संख्या में इज़ाफ़ा होगा.  इन सभी सेंटर्स पर श्रमिकों के लिए ट्रेनिंग एरिया भी बनाए गए है.

क्या है ‘मिशन कुशल कर्मी

इस कार्यक्रम का उद्देश्य अगले दो सालों में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में उद्योग की मांग को ध्यान में रखते हुए 2 लाख से अधिक रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों की अपस्किलिंग करनी है.

निर्माण श्रमिकों को 120-घंटे (15 दिन) ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी.

मिशन कुशल कर्मी से श्रमिकों को क्या लाभ मिलेगा?

प्रशिक्षण के पूरा हो जाने के बाद हर श्रमिक को मिलेगा 4200 रूपये का वेज़ कंपनसेशन 

अपस्किलिंग के बाद श्रमिकों की आय में होगा सुधार, प्रशिक्षण के बाद प्रतिमाह 3000 से 8000 रूपये तक बढ़ेगी आय.

इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स की स्टडी के अनुसार इस प्रशिक्षण से गुजरने के बाद श्रमिकों की उत्पादकता में 40% की होगी वृद्धि, कार्य की गुणवत्ता में 25% की वृद्धि और निर्माण के दौरान सामग्री की बर्बादी  50% तक कम होगी.

श्रमिकों के डोमेन स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स में होगा सुधार, बढ़ेगा आत्मविश्वास.

श्रमिकों में मानक सुरक्षा मानदंडों को लेकर समझ होगी बेहतर.

यह भी पढ़ें: 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget