एक्सप्लोरर

पहली बार दिल्ली सरकार और MCD के स्कूलों में होगा ज्वाइंट मेगा PTM

MCD School: शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि मेरी दिल्ली सरकार और एमसीडी के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स से अपील है कि 30 अप्रैल को पीटीएम में जरूर शामिल हों.

Delhi Government School: राजधानी में पहली बार दिल्ली सरकार और एमसीडी के स्कूलों में एक साथ जॉइंट मेगा पीटीएम (पैरेंट टीचर मीटिंग) का आयोजन किया जाएगा. एमसीडी और दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा 3 से 8वीं तक के बच्चों के लिए 30 अप्रैल को मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा. 

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि मेगा पीटीएम में अभिभावक जरूर शामिल हों. अपने बच्चों की पढ़ाई के विषय में जानने के साथ-साथ स्कूल की बेहतरी के लिए भी सुझाव दें. मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में पेरेंट्स की भागीदारी 97 फीसदी बढ़ी थी. उसी रिपोर्ट को देखते हुए जॉइंट मेगा पीटीएम आयोजन का फैसला किया है.

पेरेंट्स को भागीदार बनाना होगा

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि मुझे यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि रविवार 30 अप्रैल को दिल्ली सरकार और एमसीडी के स्कूल मिलकर मेगा पीटीएम का आयोजन करने जा रही है. शिक्षा के प्रक्रिया में पेरेंट्स शुरू से ही एक बहुत महत्वपूर्ण स्टेकहोल्डर रहे हैं. दिल्ली सरकार का ये मानना है कि कि अगर हमें बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी है तो हमें पेरेंट्स को शिक्षा की प्रक्रिया में भागीदार बनाना होगा.

भागीदार बनाने का काम किया

शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार आने से पहले लोगों के मन में अवधारणा थी कि पीटीएम एक ऐसी चीज़ है जो सिर्फ प्राइवेट स्कूलों में ही संभव है. पीटीएम उनके लिए है जिनके माता पिता पढ़े लिखे हों. लेकिन हमने इस अवधारणा को बदलने का काम किया और और मेगा पीटीएम जैसे अनूठे प्रयासों से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स को उनके बच्चों की पढाई के साथ-साथ स्कूल में भागीदार बनाने का काम किया. 

पीटीएम में जरूर शामिल हों- आतिशी 

आतिशी ने कहा मेरी दिल्ली सरकार और एमसीडी के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स से अपील है कि 30 अप्रैल को पीटीएम में जरूर शामिल हों. इस पीटीएम में पेरेंट्स के साथ मिशन बुनियाद से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों को साझा किया जाएगा, जिसमें बच्चों को बेहतर बुनियादी शिक्षा देना हमारा मुख्य फोकस होगा.

शिक्षा देश को बदलने का सबसे बड़ा जरिया

मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि शिक्षा समाज और देश को बदलने का सबसे बड़ा जरिया है. शिक्षा मॉडल में शिक्षक, बच्चे और पेरेंट्स 3 मुख्य स्टेकहोल्डर होते हैं. माता-पिता की बच्चों के पढाई में भागीदारी बेहद अहम होती है. इसलिए अब दिल्ली सरकार के स्कूलों के बाद एमसीडी के स्कूलों में भी मेगा पीटीएम का आयोजन किया जा रहा है.

भागीदारी 97 फीसदी बढ़ी

उन्होंने कहा कि एससीईआरटी की रिपोर्ट के अनुसार मेगा पीटीएम के बाद से दिल्ली सरकार के स्कूलों में पेरेंट्स की भागीदारी 97 फीसदी बढ़ी थी. उसी रिपोर्ट को देखते हुए हमने फैसला लिया कि आने वाली 30 अप्रैल को एमसीडी और दिल्ली सरकार के स्कूलों में जॉइंट मेगा पीटीएम का आयोजन किया जायेगा. इस मेगा पीटीएम से स्कूलों में बच्चों की पढाई में पेरेंट्स की भागीदारी बढ़ेगी. 

पेरेंट्स-टीचर्स के बीच में गैप कम होगा

एमसीडी स्कूलों में पेरेंट्स और टीचर्स के बीच में जो गैप था वो कम होगा. टीचर्स, पेरेंट्स को उनके बच्चों के विषय में फीडबैक दे सकेंगे‌. स्कूल ने बच्चों के लिए आने वाले समय में जो रणनीतियां तय की है उसके विषय में पेरेंट्स को सूचित कर सकेंगे.

मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली मेगा पीटीएम एमसीडी के स्कूलों के लिए बहुत ही क्रांतिकारी कदम साबित होगा. स्कूलों में पेरेंट्स की सहभागिता बढ़ने से एमसीडी के स्कूलों में बड़ा बदलाव आएगा. मेगा पीटीएम के माध्यम से हमारे शिक्षक पेरेंट्स को बतायेंगे कि कैसे स्कूल के बाद घर में वे बच्चों के लिए पढ़ने-लिखने का बेहतर माहौल तैयार कर सकते हैं. पीटीएम के माध्यम से पेरेंट्स स्कूल के बेहतरी के विषय में अपने सुझाव भी दे सकेंगे.

ये भी पढ़ें: 'जगदीश शेट्टार को BJP ने टिकट नहीं दिया क्योंकि...', राहुल गांधी का पूर्व सीएम को लेकर बड़ा दावा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
स्पीकर ओम बिरला से मिले अभिषेक बनर्जी, कहा- बागी TMC सांसदों पर नहीं हुई कार्रवाई तो...
स्पीकर ओम बिरला से मिले अभिषेक बनर्जी, कहा- बागी TMC सांसदों पर नहीं हुई कार्रवाई तो...
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget