एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार का कोविड-19 अनलॉक संबंधी नए दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू करने का निर्देश

दिल्ली सरकार ने सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, स्टेडियम और प्रदर्शनी हॉल को लेकर पाबंदियां हटाने संबंधी केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों को लागू करने के निर्देश दिए हैं. सभी जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस उपायुक्त और संबंधित अन्य अधिकारियों को एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने आज अधिकारियों को कोविड-19 के मद्देनजर मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, स्टेडियम और प्रदर्शनी हॉल को लेकर पाबंदियां हटाने संबंधी केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों को लागू करने के निर्देश दिए. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन के साथ सिनेमा हॉल के संचालन में मदद के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का एक नया सेट जारी किया.

सरकार ने सिनेमाघरों को सोमवार से 100 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी है, जिसके बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नया एसओपी जारी किया, जिसमें हरेक शो के बाद हॉल का सेनेटाइज करना, पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाए रखना, अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनना इत्यादि शामिल है. मंत्री ने कहा कि भीड़ से बचने के लिए टिकटों की डिजिटल बुकिंग को प्रोत्साहित किया जाएगा.

कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष विजय देव ने रविवार को एक आदेश में कहा कि कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की गई है और पिछले दो महीने से शहर में संक्रमण के सक्रिय और नए मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आई है.

केंद्र सरकार के सभी दिशानिर्देश पूरी तरह से होंगे लागू देव ने कहा, "इसलिए, यह निर्णय लिया गया है कि गृह मंत्रालय के 27 जनवरी के दिशानिर्देश, सिनेमा हॉल और सिनेमाघरों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एसओपी के साथ, स्विमिंग पूल के संचालन और खेल आयोजनों के लिए स्टेडियम खोलने के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय के आदेश तथा व्यापार प्रदर्शनियों के आयोजन के लिए वाणिज्य विभाग, भारत सरकार के दिशानिर्देश के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली पर पूरी तरह से लागू किए जाएंगे.

दिल्ली के मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस उपायुक्त और संबंधित अन्य अधिकारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे.

यह भी पढ़ें-

टीकाकरण के बीच जारी कोरोना का कहर, 24 घंटे में 11,427 नए मरीज आए, 118 की मौत

BUDGET 2021 Agriculture: कृषि क्षेत्र को अतिरिक्त फंड और फूड प्रोसेसिंग के लिए स्पेशल इंसेंटिव की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget