एक्सप्लोरर

टीकाकरण के बीच जारी कोरोना का कहर, 24 घंटे में 11,427 नए मरीज आए, 118 की मौत

पिछले 24 घंटों में 11,858 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली. देश में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1,07,57,610 हो गए हैं, इनमें 1,68,235 का अभी इलाज चल रहा है. कोरोना ने अब तक देशभर में 1,54,392 लोगों की जान ले ली. वहीं 1,04,34,983 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए.

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण के बीच कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है. देश में पिछले 24 घंटों में 11,427 नए मरीज सामने आए हैं. वहीं 118 लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी. नए मरीजों की संख्या कल आए मामलों से 12% कम है.

पिछले 24 घंटों में 11,858 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली. देश में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1,07,57,610 हो गए हैं, इनमें 1,68,235 का अभी इलाज चल रहा है. कोरोना ने अब तक देशभर में 1,54,392 लोगों की जान ले ली. वहीं 1,04,34,983 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए.

जानिए राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संकम्रण के 226 नए मामले, तीन लोगों की मौत मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 226 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,55,112 पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से तीन और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,810 हो गयी है. मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से भोपाल, ग्वालियर और दमोह में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,585 नए मामले आए, 40 मौतें हुईं महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 2,585 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20,26,399 तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण से 40 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 51,082 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में दिन में 1,670 और मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिलने के साथ अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 19,29,005 हो गई. राज्य में अब 45,071 मरीजों का इलाज चल रहा है.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नये मामले सामने आये राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 95 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,17,491 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि रविवार की शाम छह बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई. उन्होंने बताया कि इस दौरान संक्रमण के 95 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,17,491 हो गयी जिनमें से 2161 रोगी उपचाराधीन हैं. नये मामलों में जयपुर में 23, कोटा में 16, अलवर में 10, उदयपुर में सात नये संक्रमित शामिल हैं.

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नये मामले सामने आये उत्तराखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 96,129 हो गई. इस बीच, 16 जनवरी से जारी टीकाकरण अभियान के तहत 2,437 और लाभार्थियों को कोविड के टीके की पहली खुराक दी गयी जिसके साथ अब तक कुल 31,228 लोगों को टीका लगाया जा चुका है. यहां राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से सर्वाधिक 28 मामले देहरादून जिले में दर्ज किये गये जबकि हरिद्वार में 12, नैनीताल में 10, उधमसिंह नगर में नौ और चंपावत और रूद्रप्रयाग में एक—एक मामला सामने आया. प्रदेश के 13 में से सात जिलों में इस महामारी का कोई नया मामला सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें. STOCK MARKET Live Updates: बजट से पहले शेयर बाजार में धमाकेदार तेजी, सेंसेक्स 400 अंक ऊपर चढ़कर 46,692 पर आया जनवरी में GST कलेक्शन ने तोड़े अब तक के सारे रिकार्ड, एक लाख 20 हजार करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बेकार की आपत्तियां...'
राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बेकार की आपत्तियां...'
India Bloc Protest Live: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
LIVE: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget