एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली के मंत्री का आरोप - पुलिस ने फाड़े केजरीवाल के पोस्टर, PM मोदी के बैनर लगाए

Gopal Rai on Van Mahotsav: दिल्ली सरकार के 'वन महोत्सव' कार्यक्रम में CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और LG वीके सक्सेना दोनों को आना था. गोपाल राय और केजरीवाल कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

Delhi Gopal Rai on Modi Posters: दिल्ली में केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Govt) और उपराज्यपाल (LG) के बीच फिर से झगड़ा बढ़ गया है. दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में पीएम मोदी के पोस्टर लगाए जाने के आरोप लगाए गए हैं. केजरीवाल सरकार का आरोप है कि वन महोत्सव (Van Mahotsav) को लेकर दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में जबरन पीएम मोदी (PM Modi) के पोस्टर लगाए गए. आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम से पहले PM मोदी के पोस्टर लगाए और कहा कि बैनर हटाया तो कार्रवाई होगी. 

दिल्ली सरकार का 'वन महोत्सव' कार्यक्रम था, जिसमे CM केजरीवाल और LG वीके सक्सेना दोनों को आना था. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा कि हम झगड़ा नहीं चाहते, सरकारी कार्यक्रम को पॉलिटिकल बनाया गया, इसलिए सीएम और मैं दोनों नहीं जा रहे हैं.

दिल्ली सरकार और LG का झगड़ा फिर बढ़ा

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में कल रात पीएमओ के निर्देश पर पुलिस भेजी गई. पुलिस ने स्टेज कब्जे में लिया और कार्यक्रम के बैनर की जगह पीएम मोदी की फोटो वाला बैनर लगाया गया. साथ ही कहा गया कि इसे हटाया गया तो कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली में 11 जुलाई से वन मोहत्सव का कार्यक्रम चल रहा था, जिसके तहत दिल्ली में वृक्षारोपण (Plantation Drive) का काम चल रहा था. आज वन महोत्सव का समापन था और असोला भाटी में इसे लेकर एक कार्यक्रम रखा गया था.

गोपाल राय ने क्या कहा?

गोपाल राय ने आगे कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को ख़िलाफ़ केजरीवाल सरकार लगातार काम कर रही है. दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिये 2014 से वृक्षारोपण कार्यक्रम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हमारी सरकार ने 2 लाख 10 करोड़ पौधे अब तक लगाये है. इस साल 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य हमने रखा था. इसके लिये 11 जुलाई से सरकार ने वन महोत्सव की शुरूआत की थी. समापन कार्यक्रम में LG और CM दोनों को शामिल होना था, लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कल रात प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश पर पुलिस की टीम भेजी गयी. पूरे पंडाल को क़ब्ज़े में ले लिया गया. 

पीएम मोदी को क्यों लग रहा डर?- गोपाल राय

गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा, पहले हमने जो बैनर तैयार किया था, उसमें CM और LG की तस्वीर लगी थी, लेकिन इसे पुलिस की मदद से बाद में हटाकर इसे पीएम मोदी (PM Modi) की तस्वीर से बदल दिया गया. पुलिस का काम लोगों को सुरक्षा देना है, बैनर लगाना नहीं. पुलिस ने पूरे इलाक़े को अपने कब्जे में ले रखा है. पता चला है कि अरविंद केजरीवाल की दो तस्वीरें वहां लगी थी, उसे भी फाड़ दिया गया है. गोपाल राय ने सवाल के लहजे में पूछा कि आखिर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से पीएम मोदी को क्यों डर लग रहा है? पहले सिंगापुर नहीं जाने दिया और अब इस तरह से कार्यक्रम को अपने कब्जे में ले लिया. 

ये भी पढ़ें:

Breaking News Live: केजरीवाल का बड़ा एलान, 5 साल में 20 लाख रोजगार के साथ राजधानी दिल्ली को बनाया जाएगा फूड हब

Flag Code Change: मोदी सरकार ने Flag Code में किया बड़ा बदलाव, अब दिन-रात कभी भी फहराया जा सकेगा राष्ट्रध्वज

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget