एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के खिलाफ दिल्ली अभी सामुदायिक रोग प्रतिरोधक क्षमता से काफी दूर: विशेषज्ञ

अब तक कोरोना वायरस के कारण दिल्ली में 3,663 मौतें हुई हैं, ऐसे में संक्रमण से मृत्यु दर 0.08 फीसदी है जो अप्रैल में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से किए गए पहले सीरो-प्रीवलेंस अध्ययन के समान ही है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी अब भी कोरोना वायरस के खिलाफ 'सामुदायिक रोग प्रतिरोधक क्षमता' से दूर है. विशेषज्ञों ने यह बात सीरो सर्वेक्षण के आधार पर कही जिसमें पाया गया है कि शहर के 23.48 प्रतिशत लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं. राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा दिल्ली सरकार के सहयोग से 27 जून से 10 जुलाई तक के बीच किया गया अध्ययन यह भी दिखाता है कि बड़ी संख्या में संक्रमित व्यक्तियों में लक्षण नहीं थे.

सीरो-प्रीवलेंस अध्ययन में सीरोलॉजी (ब्लड सीरम) जांच का इस्तेमाल कर किसी आबादी या समुदाय में ऐसे लोगों की पहचान की जाती है, जिनमें किसी संक्रामक रोग के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो जाती है. विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि राजधानी में दैनिक आधार पर कोविड-19 के मामलों की संख्या में गिरावट होने के बावजूद बचाव उपायों में कमी नहीं की जानी चाहिए. साथ ही उन्होंने दूसरी बार भी मामलों में वृद्धि होने की आंशका को लेकर आगाह किया.

दिल्ली में करीब 44 लाख लोग कोरोना की चपेट में अध्ययन के नतीजों का आंकलन करने के बाद विषाणुविज्ञानी डॉ शाहिद जमील ने कहा कि दिल्ली अब भी सामुदायिक रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने से दूर है और संक्रमण तेजी से फैल गया है. उन्होंने कहा कि अगर सीरो-प्रीवलेंस अध्ययनों में दिल्ली में 23.5 फीसदी लोग कोविड-19 से प्रभावित हुए हैं तो 1.87 करोड़ की आबादी के अनुसार यह करीब 44 लाख लोगों को चपेट में लेना दिखाता है.

अब तक कोरोना वायरस के कारण दिल्ली में 3,663 मौतें हुई हैं, ऐसे में संक्रमण से मृत्यु दर 0.08 फीसदी है जो अप्रैल में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से किए गए पहले सीरो-प्रीवलेंस अध्ययन के समान ही है.

जमील ने कहा, ' यह मुझे तीन बातें बताती है... संक्रमण का प्रसार काफी तेजी से हुआ, अप्रैल के अंत के बाद से मृत्यु दर में कोई कमी नहीं आई और हम अब भी सामुदायिक रोग प्रतिरोधक क्षमता से काफी दूर हैं.' वहीं, जिनोमिकी और समवेत जीव विज्ञान संस्थान के निदेशक अनुराग अग्रवाल ने कहा कि निष्कर्ष दर्शाते हैं कि संवेदनशीलता और विशिष्टता के समायोजन के बाद करीब 25 फीसदी लोग बीमारी से उबर गए.

ये भी पढ़ें- अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप को सता रहा है कोरोना का डर, व्हाइट हाउस ने कहा- दिन में कई बार होता है टेस्ट इंटरनेशनल पैसेंजर के लिए जरूरी होगा 7 दिनों का इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटीन, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
LIVE: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget