एक्सप्लोरर

'सबका पर्दाफाश करूंगा', ठग सुकेश चंद्रशेखर का दावा- शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की होगी अगली गिरफ्तारी

Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब नीति (Delhi Excise Policy) मामले को लेकर ठग सुकेश चंद्रशेखर ने बड़ा दावा किया है. उसका कहना है कि इस मामले में अगली गिरफ्तारी दिल्ली के सीएम की होगी.

Delhi Excise Policy: ठग सुकेश चंद्रशेखर की शुक्रवार (10 मार्च) को पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) में पेशी हुई. इस दौरान उसने दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Excise Policy) में अभी और गिरफ्तारियां होने का दावा किया. इतना ही नहीं उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर कई बड़े आरोप लगाए और जल्दी ही उनकी गिफ्तारी होने की भी बात कही. 

सुकेश ने कहा कि शराब नीति मामले में केजरीवाल वजीर का काम कर रहे हैं. केजरीवाल अपने टास्क को बखूबी निभा रहे हैं. उसने कहा कि शराब नीति से उसका कोई लेना देना नहीं है लेकिन वह एक-एक का पर्दाफाश करेगा. सुकेश इससे पहले भी कई तरह के दावे कर चुका है. इससे पहले उसने दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) वीके सक्सेना को एक शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें दावा किया गया था कि उनके सेल (मंडोली जेल में) के सीसीटीवी फुटेज लीक हो रहे हैं और ऑनलाइन शेयर किए जा रहे हैं. 

शराब नीति मामले को लेकर खतरे में AAP

दरअसल, शराब नीति मामले को लेकर आम आदमी पार्टी पर खतरा लगातार बढ़ रहा है. हाल ही में आप के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. इस बीच अब सुकेश के इस तरह के दावे भी आप के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं. हालांकि, सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर वह इससे पहले भी इस तरह का दावा कर चुका है. 

100 करोड़ की रिश्वत का आरोप 

आरोप है कि 2021-22 में शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने से संबंधित दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के जरिए कुछ कारोबारियों को फायदा पहुंचाने की कोशिशें की गई थीं. दक्षिण भारत के इन कारोबारियों ने कथित तौर पर इसके लिए 100 करोड़ की रिश्वत दी थी. इस मामले को लेकर सिसोदिया से लगातार पूछताछ जारी है. 

ये भी पढ़ें: 

उद्धव ठाकरे गुट को झटका! सदानंद कदम को ED ने किया गिरफ्तार, इस मामले में कसा शिकंजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget