एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे गुट को झटका! सदानंद कदम को ED ने किया गिरफ्तार, इस मामले में कसा शिकंजा

Maharashtra Politics: प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट के नेता सदानंद कदम को गिरफ्तार किया है. उद्धव गुट के नेताओं ने कहा है कि ये कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है.

ED Arrested Sadanand Kadam: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका लगा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (10 मार्च) को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके और उद्धव ठाकरे गुटे के नेता अनिल परब (Anil Parab) के बेहद करीबी सदानंद कदम को गिरफ्तार किया है. सदानंद कदम की गिरफ्तारी दापोली साईं रिसॉर्ट (Dapoli Resort Case) से संबंधित घोटाले में हुई है. बता दें कि सदानंद कदम एकनाथ शिंदे गुट के नेता रामदास कदम के छोटे भाई हैं.

आरोप है कि महाराष्ट्र के रत्नीगिरी के दापोली इलाके में स्थित साईं रिसॉर्ट को अवैध तरीके से बनाया गया है. इसमें कथित रूप से सदानंद कदम और पूर्व परिवहन मंत्री अनिल परब दोनों पार्टनर हैं. घोटाले का आरोप बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने लगाया है. 

जानकारी के मुताबिक, रत्नागिरी से गिरफ्तार किए सदानंद कदम को ईडी के अधिकारी मुंबई लेकर आ रहे हैं. ईडी के मुंबई ऑफिस में सदानंद कदम से पूछताछ की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी की टीम ने सदानंद कदम को रत्नागिरी गांव के कुदोशी स्थित अनिकेत फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है.

क्या बोले किरीट सोमैया?

सदानंद कदम की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, "सदानंद कदम को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब क्या होगा तेरा #Anil Parab." बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बीजेपी नेता किरीट सोमैया लगातार उद्धव ठाकरे गुट के विधायक अनिल परब पर दापोली के साईं रिसॉर्ट मामले में आरोप लगा रहे थे. सदानंद कदम का नाम भी सोमैया ने इसी साईं रिसॉर्ट मामले में जोड़ा था. 

सदानंद कदम पर ईडी की कार्रवाई को लेकर ठाकरे गुट के नेता नाराज हैं. ठाकरे गुट के नेता संजय कदम आरोप है कि सदानंद कदम के खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है.

ये भी पढ़ें- 'सबका पर्दाफाश करूंगा', ठग सुकेश चंद्रशेखर का दावा- शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की होगी अगली गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर SC में सुनवाई
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget