एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal ED Summon: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को 7वां समन, ED ने कहा- 26 फरवरी को पूछताछ के लिए हाजिर हों

Kejriwal ED Summon: AAP ने 19 फरवरी को ईडी के समन को गैर कानूनी बताते हुए कहा था कि ED के समन की वैधता का मामला अब कोर्ट में है. ईडी को बार बार समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए.

ED Seventh Summon to Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी का 7वां समन मिला है. ईडी ने गुरुवार (22 फरवरी) को उन्हें समन भेजते हुए पूछताछ के लिए सोमवार को बुलाया है. इससे पहले अरविंद केजरीवाल को सोमवार (19 फरवरी 2024) को ED के सामने पेश होना था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए. दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने तब पूछताछ के लिए केजरीवाल को समन भेजा था.

AAP ने ईडी के समन को गैर कानूनी बताते हुए तब कहा था कि ED के समन की वैधता का मामला अब कोर्ट में है. ईडी ने खुद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. ईडी को बार बार समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए. यह छठी बार था, जब केजरीवाल ईडी के समन पर पेश नहीं हुए थे.

ईडी ने कब-कब भेजा है अरविंद केजरीवाल को समन?

ईडी ने केजरीवाल को पहला समन 2 नवंबर 2023 को भेजा था. इस समन पर वह पेश नहीं हुए. दूसरा समन ईडी ने 21 दिसंबर 2023 को भेजा, इसमें भी दिल्ली के सीएम पेश नहीं हुए. 3 जनवरी 2024 को ईडी की तरफ से तीसरा समन अरविंद केजरीवाल को भेजा गया, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए. 17 जनवरी 2024 को ईडी ने चौथा समन भेजा, लेकिन केजरीवाल एक बार फिर गैरहाजिर रहे. 2 फरवरी 2024 को ईडी ने पांचवां समन भेजा, लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए. 14 फरवरी को छठा समन भेजकर 19 फरवरी को ईडी ने बुलाया, लेकिन केजरीवाल फिर पेश नहीं हुए.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ईडी कोर्ट से मांगी थी पेशी से छूट

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छह समन के बाद 17 फरवरी को ईडी कोर्ट की सुनवाई में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे. अरविंद केजरीवाल के वकील ने पेशी से छूट के लिए ऐप्लिकेशन लगाई थी. वकील ने कोर्ट को बताया था कि दिल्ली सरकार के बजट और विश्वास प्रस्ताव की वजह से वह पेश नहीं हो पा रहे हैं. केजरीवाल ने कोर्ट से कहा था कि मैं आना चाहता था लेकिन बजट और विश्वास प्रस्ताव की वजह से मैं नहीं आ सका. अगली तारीख पर आ जाऊंगा. ईडी ने इसका विरोध नहीं किया था. 16 मार्च को अब इस मामले की अगली सुनवाई होनी है. 

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: 'बिहार विधानसभा भंग करना चाहते हैं CM नीतीश कुमार', कैबिनेट विस्तार नहीं होने पर बोले तेजस्वी यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget