एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली CM के वकील ने मांगी राहत तो ED बोली- पेश नहीं हो रहे और बहाने बना रहे हैं केजरीवाल

Delhi Excise Policy Case Hearing: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली शराब नीति मामले की जांच कर रहा है. उसने अब तक नौ बार अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है.

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जरिए बार-बार समन भेजे जाने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. हाई कोर्ट में बुधवार (20 मार्च) को केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान दिल्ली सीएम की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी से राहत मांगी. इस पर ईडी ने कहा कि केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेशी से बच रहे हैं और बहाना बना रहे हैं.

सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि दिल्ली सीएम की तरफ से जो याचिका दायर की गई है, वो सुनवाई योग्य नहीं है. हम इस पर जवाब दाखिल करेंगे. हाई कोर्ट ने इस पर ईडी से सवाल किया कि क्या अभी भी कोई समन है. इसके जवाब में जांच एजेंसी ने बताया कि गुरुवार के लिए एक समन भेजा गया है. इस दौरान केजरीवाल के वकील सिंघवी ने गिरफ्तारी से राहत मांगी. आप नेताओं का कहना है कि ईडी पूछताछ के बहाने बुलाकर केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है.

केजरीवाल खुद को मानते हैं खास व्यक्ति: ईडी

हाई कोर्ट ने ईडी के वकील से पूछा कि जांच एजेंसी की तरफ से अरविंद केजरीवाल को पहला समन कब जारी किया गया था. इसके जवाब में वकील एस वी राजू ने बताया कि पहला समन 2 नवंबर, 2023 को जारी किया गया था. मगर अब केजरीवाल चुनाव की आड़ लेकर समन से बचने का बहाना कर रहे हैं. उन्होंने अदालत को बताया कि इस केस में कई आरोपी गिरफ्तार हैं. केजरीवाल खुद को खास व्यक्ति मानते हैं. वह अपने लिए विशेष अधिकार मांग रहे हैं. अब हाई कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने को कहा है.

ईडी को नौवीं बार ईडी ने भेजा समन

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रहा है. इसे लेकर वह अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करना चाहता है. केजरीवाल को नवंबर से ही समन भेजा रहा है. उन्हें हाल ही में नौंवी बार समन भेजकर जांच एजेंसी के सामने 21 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया.

हालांकि, आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली सीएम को भेजे जा रहे समन गैर कानूनी हैं. ईडी के समन के खिलाफ ही केजरीवाल ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. केजरीवाल ईडी के समन को अवैध बताकर जांच एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: Delhi News: कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में BJP का तंज, कहा- 'चोर की दाढ़ी में तिनका'

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
‘कॉमर्शियल जहाज को निशाना न बनाएं’, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को समझा दिया
‘कॉमर्शियल जहाज पर बंद करें अटैक’, जयशंकर का ईरान के विदेश मंत्री को फोन
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget