एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: आबकारी नीत‍ि केस में AAP पर कसा शिंकजा, अब गोवा के पार्टी चीफ समेत इन नेताओं को ED का समन  

Liquor Policy Case: ईडी ने कहा था क‍ि इस मामले में न सिर्फ 100 करोड़ की रिश्वत ली गई बल्कि रिश्वत देने वालों की ओर से कमाए गए मुनाफे में भी कमीशन लिया गया जोक‍ि करीब 600 करोड़ से ज्‍यादा का है.

Delhi Excise Policy Case: द‍िल्‍ली की आबकारी नीत‍ि में कथ‍ित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी की मुश्‍क‍िलें और बढ़ती नजर आ रही हैं. मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल की ग‍िरफ्तारी के बाद अब ईडी ने गोवा ल‍िंक को खंगालने का काम शुरू कर द‍िया है. जांच एजेंसी ने अब आम आदमी पार्टी के गोवा चीफ अम‍ित पालेकर को ईडी दफ्तर आने को समन भेजा है. पार्टी के गोवा चीफ अम‍ित पालेकर को गुरुवार (28 मार्च) को पणजी स्‍थ‍ित ईडी कार्यकाल में पेश होने को समन जारी क‍िया गया है.  

आबकारी नीत‍ि केस में ईडी ने सीएम अरव‍िंद केजरीवाल को 21 मार्च को ग‍िरफ्तार क‍िया था ज‍िसके बाद से वो अभी ईडी की ह‍िरासत में ही हैं. दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से 22 मार्च को दावा क‍िया गया था क‍ि एक मनी ट्रेल का पता चला है जिसमें दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की कथ‍ित रिश्वत दी गई थी. 

आबकारी नीत‍ि केस में 100 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप  

आम आदमी पार्टी ने इस कथ‍ित र‍िश्‍वत की रकम का इस्तेमाल पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में किया था. ईडी ने कोर्ट में यह भी दलील थी क‍ि कथ‍ित घोटाले में न सिर्फ 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई बल्कि रिश्वत देने वालों की ओर से कमाए गए मुनाफे में भी कमीशन लिया गया था जोक‍ि करीब 600 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा का है. ईडी के दावों के कुछ द‍िनों बाद अब आम आदमी पार्टी के गोवा चीफ को भी इस मामले में तलब क‍िया जा रहा है. 

अम‍ित पालेकर ने कहा- ईडी ने पूछताछ को बुलाया 

द इंडियन एक्सप्रेस की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, आम आदमी पार्टी के गोवा अध्यक्ष अमित पालेकर ने इस बात की पुष्‍ट‍ि की है क‍ि उनको मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम (पीएमएलए) मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने गुरुवार सुबह पणजी स्‍थ‍ित कार्यालय में बुलाया है, लेकिन उन्होंने इस मामले में ज्‍यादा कुछ नहीं कहा है. पालेकर गोवा व‍िधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सीएम कैंड‍िडेट भी रहे थे.  

ईडी ने 3 और लोगों को भेजा है समन 

र‍िपोर्ट के हवाले से सूत्रों का कहना है क‍ि ईडी ने गोवा के 3 और लोगों को भी जांच में शाम‍िल होने के ल‍िए समन जारी क‍िया है. आम आदमी पार्टी के एक दूसरे नेता, एक पूर्व बीजेपी लीडर और एक भंडारी समुदाय के नेता को भी गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. बताया जाता है कि आम आदमी पार्टी के ज‍िस नेता को तलब क‍िया गया है उसने 2022 में उत्तरी गोवा सीट से व‍िधानसभा चुनाव भी लड़ा था.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले अब ED का केरल में एक्शन, CM विजयन की बेटी वीणा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget