एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया को कोर्ट से फिर लगा झटका, शराब नीति मामले में 6 जुलाई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Manish Sisodia Bail Plea: मनीष सिसोदिया पिछले साल फरवरी से ही न्यायिक हिरासत में बंद हैं. उनकी कई मौकों पर न्यायिक हिरासत बढ़ाई जा चुकी है.

Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया को एक बार फिर से कोर्ट से झटका लगा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार (30 मई) को मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 6 जुलाई तक बढ़ा दिया है. दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पिछले साल हुई थी. इस साल फरवरी में सिसोदिया को लखनऊ में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 3 दिन की जमानत भी मिली थी.

मनीष सिसोदिया रद्द हो चुकी दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी हैं. केंद्रीय एजेंसियों के जरिए इस मामले की जांच की जा रही है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले साल फरवरी में मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था. वहीं, पिछले साल ही एक महीने बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी उन्हें इस मामले में 9 मार्च को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल वह दोनों मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं.

शराब नीति मामले में AAP को बनाया गया आरोपी

वहीं, 17 मई को शराब नीति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने इस केस में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ईडी के जरिए की गई अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. इस दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने ईडी का पक्ष रखते हुए शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया. ईडी ने शराब नीति मामले में नौवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी. 

AAP ने ईडी के आरोपों को नकारा

आप ने ईडी के आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया. एक बयान में पार्टी ने कहा था कि ईडी बीजेपी की पॉलिटिकल विंग की तरह काम कर रही है. पार्टी का आरोप था कि इस कथित फर्जी जांच के पीछे ईडी का मकसद आम आदमी पार्टी को फंसाना है. पार्टी ने कहा कि बीजेपी राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई करवा रही है.

जमानत पर बाहर हैं अरविंद केजरीवाल

हालांकि, यहां गौर करने वाली बात ये है कि दिल्ली शराब नीति मामले में ही गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत मिली हुई है. केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इस दौरान उन्होंने जेल से ही सरकार चलाई और अदालत में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी. सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए केजरीवाल को 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी. उन्हें ये जमानत चुनाव प्रचार करने के लिए मिली है. केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना है. 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे CM केजरीवाल, जमानत याचिका दाखिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
ISI जासूस राणा रऊफ बंगाल से गिरफ्तार, इंडिया-बांग्लादेश सीमा को बनाया था ठिकाना
ISI जासूस राणा रऊफ बंगाल से गिरफ्तार, इंडिया-बांग्लादेश सीमा को बनाया था ठिकाना
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget