एक्सप्लोरर

दिल्ली में CAA पर सियासत गर्म: BJP ने कहा- प्रदर्शन के पीछे केजरीवाल-कांग्रेस, शाहीन बाग को बताया ‘शर्म बाग’

विजय गोयल ने कहा- सीएए पर फैलाए जा रहे भ्रम की वजह से शाहीन बाग ‘शेम बाग’ बना गया है.संबित पात्रा ने कहा- मनीष सिसोदिया शाहीन बाग के साथ खड़े हैं. मैं कहना चाहता हूं कि शाहीन बाग में अराजकतावादी अराजकतावादियों के साथ खड़े हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली में चुनाव सिर पर हैं. ऐसे में पार्टियां एक दूसरे पर हमले करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही. पिछले करीब एक महीने से शाहीन बाग इलाके में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ लोग सड़कों पर जमे हैं. अब बीजेपी ने इस प्रदर्शन के पीछे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया है. साथ ही बीजेपी ने शाहीन बाग को ‘शर्म बाग’ बताया है.

शाहीनबाग का प्रदर्शन आप और कांग्रेस की साजिश- बीजेपी

बीजेपी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शाहीनबाग के प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी की साजिश बताया. अपने दावे को सही साबित करने के लिए संबित पात्रा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें सिसोदिया ने कहा था, ‘’मैं शाहीनबाग के साथ हूं.’’ पात्रा ने कहा, ''सिसोदिया शाहीन बाग के साथ खड़े हैं. मैं कहना चाहता हूं कि शाहीन बाग में अराजकतावादी अराजकतावादियों के साथ खड़े हैं.''

शाहीन बाग शेम बाग बना- विजय गोयल

इसके फौरन बाद दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल का ट्वीट आया जिसमें उन्होंने शाहीनाग को शेम बाग बता दिया. उन्होंने कहा, ‘’सीएए पर फैलाए जा रहे भ्रम की वजह से शाहीन बाग ‘शेम बाग’ बना गया है.’’

सिसोदिया ने जिन्ना वाली आज़ादी का समर्थन किया- तिवारी

उधर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने तुग़लक़ाबाद विधानसभा सीट पर प्रचार के दौरान कहा, ‘’जिन्ना वाली आज़ादी का मनीष सिसोदिया ने समर्थन किया है आज जो पाकिस्तान राग अलाप रहा है, वही आम आदमी पार्टी  और कांग्रेस बोल रही है. विकास पांच साल काम करने से होता है. केजरीवाल के पास विकास के नाम पर एक लाइन भी बोलने के लिए नहीं है.’’

बता दें कि शाहीनबाग में एक महीने से धरना जारी है. दिल्ली, यूपी और हरियाणा को जोड़ने वाली इस सड़क के बंद होने से दस लाख लोग रोज ट्रैफिक जाम से परेशान हो रहे हैं. हाई कोर्ट में भी मामला जा चुका है, लेकिन प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं है. प्रदर्शनकारी सिर्फ इस बात पर राजी हुए हैं कि स्कूल बसों को आने-जाने का रास्ता दिया जाएगा.

यह भी पढें-

चिदंबरम के 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' वाले बयान पर BJP का पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- 'चिंदी चोरी कर जेल गए, विश्वसनीयता सबको पता है'

गुजरात: उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल बोले- आजादी के नारे लगाने वालों को देश छोड़कर जाने दें कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए चीन में पांच शहर सील, अबतक 17 की मौत, 630 से ज्यादा लोग संक्रमित

दिल्ली चुनाव में प्रचार के दौरान जेपी नड्डा ने कहा, देश बचेगा तो दिल्ली बचेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget