एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव में प्रचार के दौरान जेपी नड्डा ने कहा, देश बचेगा तो दिल्ली बचेगी

आम आदमी पार्टी सरकार पर भी दिल्ली की जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से किए गए अपने वादे पूरे नहीं किए.

नई दिल्ली: बीजेपी दिल्ली के चुनावी अभियान में पीएम मोदी के काम और राष्ट्रवाद के मुद्दे को सबसे प्रमुखता से उठा रही है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी आज दिल्ली के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय मुद्दों के आधार पर पार्टी के लिए वोट मांगे. जेपी नड्डा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर नागरिकता कानून पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया.

नड्डा ने सरकार और पार्टी का रुख दोहराते हुए दावा किया कि नागरिकता कानून किसी की नागरिकता लेने नहीं बल्कि देने का कानून है. बीजेपी अध्यक्ष ने दिल्ली के दोनों प्रमुख दलों पर जेएनयू के टुकड़े-टुकड़े गैंग का साथ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश बचेगा तो दिल्ली बचेगी.नड्डा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि उनके लिए वोट बैंक पहले है और देश बाद में है जबकि बीजेपी के लिए देश पहले और वोट बाद में आता है.

धारा 370 और तीन तलाक का भी जिक्र

नड्डा ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अब तक हुए कामों को गिनाते हुए कश्मीर से धारा 370 खत्म करने और तीन तलाक प्रथा रोकने के लिए कानून बनाने को सबसे बड़ी उपलब्धि करार दिया. नड्डा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 70 सालों तक सभी समस्याओं को लटका के रखने के पीछे वोट बैंक की राजनीति है. बता दें कि जेपी नड्डा महरौली विधानसभा की बीजेपी प्रत्याशी कुसुम खत्री के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें-

नीतीश से जवाब मांग रहे हैं उन्हीं के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने ऑफिस से अलग दो वॉर रूम बनवाए, प्रचार की नई रणनीति पर कर रही है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget