एक्सप्लोरर

Delhi Election Result: सुबह 8 बजे से शुरू होगी गिनती, काउंटिंग सेंटर्स पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

सबुह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. दिल्ली में इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल 62.59 फीसदी वोटिंग हुई. सबसे अधिक वोटिंग दिल्ली के बल्लीमारान में दर्ज की गई. यहां 71.60 फीसदी वोटिंग हुई.

नई दिल्ली: दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी इसकी तस्वीर आज साफ हो जाएगी. सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. काउंटिंग सेंटर्स की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. काउंटिग सेंटर्स पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम और दूसरे स्थान हैं.

अधिकारियों के अनुसार काउंटिंग के लिए 33 पर्यवेक्षक होंगे. सुरक्षाकर्मियों ने स्ट्रांग रूमों की कड़ी निगरानी की जहां इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनें रखी गई हैं. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने वोटिंग से एक दिन पहले कहा था कि सभी ईवीएमों का परीक्षण किया गया और वे फूलप्रुफ और छेड़छाड़ से परे हैं.

ज्यादातर एग्जिट पोल के आंकड़ें ये बता रहे हैं कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल 'हैट्रिक' लगाएंगे. हालांकि, बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने का दावा कर रही है. दिल्ली में इस बार कुल 62.59 फीसदी वोटिंग हुई. साल 2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 फीसदी वोटिंग हुई थी.

सबसे अधिक वोटिंग बल्लीमारान में हुई

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने ने रविवार को बताया कि सबसे अधिक मतदान 71.6 फीसद बल्लीमारान में हुआ जबकि सबसे कम 45.4 फीसद मतदान दिल्ली कैंट में हुआ. ओखला निर्वाचन क्षेत्र में 58.54 मतदान दर्ज किया गया जहां शाहीन बाग है. दिल्ली में वोट डालने के लिए 13750 मतदान केंद्र बनाए गए थे.

ABPResults: कैसे और कहां देख सकते हैं दिल्ली चुनाव के सबसे तेज नतीजे नतीजे?

क्या कहते हैं Exit Polls के आंकड़ें?

सर्वे एजेंसी/चैनल AAP BJP Congress
एबीपी-सी वोटर 51-65 सीट 3-17 सीट 0-3 सीट
आज तक-एक्सिस माई इंडिया 59-68 2-11 0
रिपब्लिक-जन की बात 48-61 9-21 0-1
टाइम्स नाऊ-आईपीएसओएस 47 23 0
टीवी-9 और सिसरो 54 15 1
इंडिया न्यूज़-नेता 53-57 11-17 0-2
पोल ऑफ एग्जिट पोल्स 56 13 1

पिछली बार आप ने जीती थी 67 सीटें

अलग-अलग एग्जिट पोल के आंकड़ों में ये साफ है कि दिल्ली में तीसरी बार अरविंद केजरीवाल सरकार बनाने जा रहे हैं. दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 है. पिछली बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

दिल्ली चुनाव में कुल 672 उम्मीदवारों ने लिया हिस्सा

इस बार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे. इसके अलावे बीजेपी ने 67 और कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवारे थे. दिल्ली चुनाव में कुल 672 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. इसमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार शामिल थीं.

सबसे अधिक उम्मीदवार नई दिल्ली सीट पर

सबसे अधिक उम्मीदवार नई दिल्ली नई दिल्ली विधानसभा सीट से उतरे. इस सीट पर 28 उम्मीदवार थे. इसी सीट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं. वहीं सबसे कम चार उम्मीदवार पटेल नगर विधानसभा सीट पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget