एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के सामने फिसड्डी साबित हुए नीतीश-तेजस्वी, बिहार की सभी पार्टियां चारों खाने चित

JDU के दूसरे उम्मीदवार शिवचरण लाल गुप्ता दिल्ली की संगम विहार सीट से चुनावी मैदान में थे जिन्हें कुल 32823 वोट मिले. आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया ने इन्हें दोगुने से भी ज्यादा अंतर से हराया.

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी की प्रचंड जीत की आंधी में बिहार की तीन सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय पार्टियां बह गई हैं. JDU, LJP और RJD को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है. यूं तो JDU और RJD पहले भी दिल्ली में चुनाव लड़ती रही हैं लेकिन ये पहला मौका था जब BJP और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों ने बिहार के क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर दिल्ली का चुनाव लड़ा.

इनका मकसद दिल्ली में रहने वाले बिहारी और पूर्वांचली वोटरों को साधना और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव तक अपना गठबंधन मजबूत बनाकर रखना था. हालांकि दिल्ली की चुनावी लड़ाई में बिहार की किसी भी पार्टी को जीत नसीब नहीं हुई है. BJP के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ी JDU और LJP ने तो किसी तरह अपनी इज्जत बचाई लेकिन कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ी RJD चारों खाने चित हो गई है.

नहीं आई नीतीश की रणनीति काम

दिल्ली चुनाव में बिहार की पार्टियों को मिले वोट प्रतिशत पर गौर करें तो किसी भी दल को एक फीसदी से ज्यादा वोट नहीं मिले हैं. 2 सीटों पर लड़ी JDU को कुल 0.91 फीसदी वोट हासिल हुए तो एक सीट पर किस्मत आजमा रही LJP के खाते में 0.35 फीसदी वोट गए. सबसे दयनीय स्थिति तो RJD की रही जिसे 4 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद महज 0.04 फीसदी वोट ही नसीब हुए.

हैरानी की बात है कि BJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही JDU के लिए खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चार दिनों तक दिल्ली में डेरा जमाकर अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ मंच साझा किया लेकिन फिर भी बिहारी और पूर्वांचली वोटरों को उनका 'बिहार मॉडल' पसंद नहीं आया.

LJP का अध्यक्ष बनने के बाद चिराग पासवान को झारखंड चुनाव के बाद लगातार दूसरे चुनाव में निराशा हाथ लगी है, जहां उनके एकमात्र उम्मीदवार को बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी है. RJD नेता तेजस्वी यादव भी करीब 1 हफ्ते तक दिल्ली में जमे रहे. अपने 4 प्रत्याशियों के अलावा उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार किया लेकिन दिल्ली की जनता ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया और RJD की दिल्ली में मिट्टी पलीद हो गई.

NOTA से भी कम वोट मिले

अगर इन पार्टियों के उम्मीदवारों को मिले वोटों की बात करें तो उत्तम नगर से RJD प्रत्याशी शक्ति कुमार बिश्नोई को कुल 377 वोट मिले हैं जो कि इस सीट पर NOTA को मिले वोट (838) का आधा भी नहीं है. पालम से RJD उम्मीदवार निर्मल कुमार सिंह को 552 वोट मिले हैं और यहां भी ये NOTA से पिछड़ गए हैं. किराड़ी से RJD ने मोहम्मद रियाजुद्दीन खान को मैदान में उतारा था जिन्हें मात्र 256 वोट नसीब हुए जो NOTA को मिले वोटों का एक-चौथाई भी नहीं है.

बुराड़ी की सीट पर RJD और JDU आमने-सामने थे, यहां RJD प्रत्याशी प्रमोद त्यागी ने 2278 वोट हासिल किए जबकि JDU उम्मीदवार शैलेन्द्र कुमार को 51440 वोट मिले और ये दोनों चौथे और दूसरे स्थान पर रहे.

वहीं एकमात्र सीट सीमापुरी से चुनाव लड़ रही LJP के प्रत्याशी संतलाल को 32284 वोट हासिल हुए जिन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने 50 हजार से भी ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से हराया. JDU, RJD और LJP के अलावा जीतन राम मांझी की HAM और पप्पू यादव की JAP भी दिल्ली के चुनावी मैदान में थी लेकिन उनकी हालत भी कुछ ऐसी ही रही.

ये भी पढ़ें-

Delhi election results: कांग्रेस के 63 कैंडिडेट्स की जमानत जब्त, पार्टी को पांच फीसदी से भी कम वोट मिले

Delhi Election Results: जानिए- कौन सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीते, किस विधायक को मिले सबसे अधिक वोट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget